आगामी कुंभ मेले को संपन्न करने के लिए तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

हरिद्वार।आगामी कुंभ मेले को संपन्न करने के लिए तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन।*
*जिलाधिकारी ने यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए सड़क मार्गों पर जो भी कार्य किए जाने है उसका किया स्थलीय निरीक्षण।*
आगामी कुंभ मेले को सुव्यवस्थित एवं सफलता पूर्वक संपन्न कराए जाने के लिए यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने आज विभिन्न सड़क मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि जो भी निर्माण कार्य किए जाने है उन्हें समयबद्धता व गुणवत्ता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करे। जिलाधिकारी ने सिडकुल से शिवालिक नगर मध्य मार्ग होते हुए बेरियर नंबर 06 तक मार्ग का होने वाले चौड़ीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया साथ ही रानीपुर झाल, पुरानी गंग नहर पर बनाए जाने वाले दो पुल का निर्माण कार्य तथा पतंजलि से सहदेवपुर से होते हुए सुभाषगढ़ ,फेरूपुर तक सिंगल लाइन रोड को डेढ़ लाइन रोड में कन्वर्ट किए जाने वाले कार्य का भी स्थलीय निरीक्षण किया।
इस दौरान अधीक्षण अभियंता डी वी सिंह, उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह, अधिशासी अभियंता लो नी वि दीपक कुमार,कीर्ति वर्धन सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    उद्यमियों को बांटे 33.25 करोड़ के स्वीकृति पत्र, 129 करोड़ की लीड जेनरेट

    पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) मंडल कार्यालय हरिद्वार द्वारा ज्वालापुर और रुड़की में एक दिवसीय ‘पीएनबी मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को सुलभ…

    हरिद्वार में मकान सूचीकरण का कार्य शुरू, जिलाधिकारी ने पारदर्शिता पर दिया जोर

    भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का अभियान जनपद हरिद्वार में आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *