हरिद्वार ।–जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार 18 अप्रैल की शाम से अगले 24 घंटों में चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, उधम सिंह नगर में अलग-अलग स्थानों पर बिजली/ओलावृष्टि/तूफान (50-60 किमी प्रति घंटे की गति से बढ़कर 70 किमी प्रति घंटे तक) के साथ तेज आंधी-तूफान आने की संभावना है।
जिलाधिकारी ने जनता से अपील की कि आगामी 24 घंटे यात्राएं करने में सावधानी बरतें तथा बहुत ज़्यादा आवश्यक होने पर ही यात्रा करें या अनावश्यक यात्रा से बचें, आपदा के दृष्टिगत ख़तरनाक पेड़ों के आसपास ना रुकें। उन्होंने सभी से विशेष सावधानी बरतने की विशेष अपील की।
उद्यमियों को बांटे 33.25 करोड़ के स्वीकृति पत्र, 129 करोड़ की लीड जेनरेट
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) मंडल कार्यालय हरिद्वार द्वारा ज्वालापुर और रुड़की में एक दिवसीय ‘पीएनबी मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को सुलभ…






