मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को ‘बैसाखी’ पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैशाखी के पावन पर्व पर सप्तसरोवर स्थित श्री सद्गुरु भूरी वाले गुरु गद्दी पहुंचकर मत्था टेका तथा प्रदेश व देश की सुख, समृद्धि एवं शांति की कामना की तथा प्रार्थना की कि सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों। ईश्वर, गुरुओं और बड़ों का आशीर्वाद बना रहे।
उन्होंने कहा कि सत्संग में आना परम शोभाग्य है। उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यों में शामिल होने से एक अलग प्रकार कीआध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है। इस दौरान उन्होंने पंजाब दौरे के अपने अनुभव भी साझा किए।
—————————
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को ‘बैसाखी’ पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि बैसाखी हर्ष और उल्लास के साथ उत्साह व भाईचारे का भी पर्व है। उन्होंने कहा कि नई फसल के कटने से जुड़ा यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परम्पराओं तथा किसान व कृषि संस्कृति का भी परिचायक है। यह लोक आस्था एवं समृद्धि का भी प्रतीक है। यह पावन पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शान्ति व समृद्धि लाए इसकी भी मुख्यमंत्री ने कामना की है।

  • Related Posts

    खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा ने डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर क्षेत्रवासियों को दी बधाई, शोभा यात्रा में हुए शामिल

    संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर विधायक शर्मा ने क्षेत्र में…

    पूर्णागिरि मेले में जल पुलिस बनी जीवन रक्षक, शारदा नदी में डूब रहे बच्चों को बचाया

    तेज धारा में बह रहे दर्जनों बच्चों को अब तक सुरक्षित निकाला, गोताखोरों की बहादुरी को परिजनों ने किया नमन मां पूर्णागिरि मेले में जहां लाखों श्रद्धालुओं की आस्था उमड़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *