पिथौरागढ़ में जिलाधिकारी एवं एस. पी. ने साइकिल रैली का हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

 पिथौरागढ़।*सेवा, सुशासन और विकास के 03 वर्ष पूर्ण होने के सुअवसर पर जन सेवा सप्ताह के तहत जिलाधिकारी एवं एस. पी. ने कलेक्ट्रेट परिसर से साइकिल रैली का हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।* 

सेवा, सुशासन और विकास के 03 वर्ष पूर्ण होने के सुअवसर पर सप्ताह भर मनाए जाने वाले जन सेवा बहुउद्देशीय शिविर कार्यक्रमों के तहत जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने एम.टी.बी साईकिल रैली को कलेक्ट्रेट परिसर से शाम 4:30 में हरी झंडी दिखाकर शुभकामनाएं के साथ रवाना किया और कहा कि फिटनेस के लिए साइक्लिंग करना बहुत जरूरी है और पहाड़ों में साइक्लिंग करने के लिए उनके जज्बे को सलाम भी किया।

इस दौरान जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्य ने बताया कि एम.टी.बी साईकिल रैली गुप्ता तिराहा से रोडवेज स्टेशन, कुमोड, विजडम चौराह, घंटाकरण के केमू बस स्टेशन तक गयी।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, एडीएम योगेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    एसएसजे विश्वविद्यालय के परिसरों में मजबूत होंगी शोध और प्रयोगशाला सुविधाएं

    सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में शोध, शिक्षण और प्रयोगशाला सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए शासन ने चार करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। विश्वविद्यालय प्रशासन…

    डोटियालगांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों का हुआ उपचार

    ताकुला विकासखंड के श्रीराम इंटर कॉलेज डोटियालगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। शिविर में हड्डी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *