महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल का नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया

भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी का कैंट विधानसभा के अंतर्गत सरदार पटेल मंडल स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम में नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मनभावन पैलेस में स्वागत किया गया।
अभिनंदन कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल द्वारा सभी कार्यकर्ताओं का एवं शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि संगठन के द्वारा मुझे पुनः आपकी सेवा करने एवं संगठन के कार्य को बढ़ाने के लिए पुनः महानगर अध्यक्ष के नाते कार्य करने के लिए भेजा गया। मुझे लगता है हम सब लोगों ने पिछले कार्यकाल में जितनी लगन के साथ संगठन के कार्य को गति देने का काम किया था आने वाले समय में हम सब लोग एक साथ मिलकर संगठन के कार्य को आगे बढ़ाएंगे।
महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने यह भी बताया कि कार्यकर्ताओं ने कठिन परिश्रम एवं संगठन निष्ठा के साथ नगर निगम चुनाव मैं मिली प्रचंड जीत के लिए समस्त कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने के लिए आग्रह किया।
विधायक सविता कपूर द्वारा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का विषय समस्त कार्यकर्ताओं के बीच रखा गया। और सभी विधानसभा के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद भी कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं के दम पर हमारी कैंट विधानसभा लगातार जीत की ओर अग्रसर है।
कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री भाजपा आदित्य चौहान, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा जोगेंद्र पुंडीर, राजेंद्र ढिल्लों, विजेंद्र थपलियाल गोविंद मोहन, प्रदीप दुग्गल, राकेश आर्य, मंडल प्रतिनिधि बबलू बंसल, पाषर्दगण महेंद्र कौर कुकरेजा, बबीता गुप्ता, मीनाक्षी मौर्य, रजनी देवी, डॉली मोहन, समस्त शक्ति केंद्र संयोजक बूथ अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    एसएसजे विश्वविद्यालय के परिसरों में मजबूत होंगी शोध और प्रयोगशाला सुविधाएं

    सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में शोध, शिक्षण और प्रयोगशाला सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए शासन ने चार करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। विश्वविद्यालय प्रशासन…

    डोटियालगांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों का हुआ उपचार

    ताकुला विकासखंड के श्रीराम इंटर कॉलेज डोटियालगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। शिविर में हड्डी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *