तेज हवाओं के चलते भेल उपनगरी के मकान में लगा सूखा पेड़ भरभराकर गिरा

डॉ हिमांशु द्विवेदी

घर के बाहर खेलते बच्चे बाल बाल बच्चे

हरिद्वार। भेल उपनगरी में पेड़ गिरने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। होली के बाद खराब मौसम के चलते सुबह तेज हवा के कारण एक सूखा पेड़ ईटी हॉस्टल के मकान में भरभरा के गिर पड़ा खलते बच्चे बाल बाल बचे।

एक माह पूर्व मध्य मार्ग पर पेड़ गिरने से एक युवती की मृत्यु हो गई थी। उसके बाद भेल प्रबंधन की कुंभकरण नींद खुली। उन्होंने मध्य मार्ग पर 200 जर्जर पेड़ काट डाले इसी बीच सी एफ एफ पी गेट के पास एक यूकेलिप्टस का पेड़ पुनः गिर गया, गनीमत रही कि उससे कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन जिससे घंटों रास्ता अवरुद्ध रहा और लोगों को घर पहुंचने के लिए बहुत लंबे रास्ते का चक्कर काटने पर विवश होना पड़ा।

इतना ही नहीं भेल के मध्य मार्ग पर आज भी जर्जर पेड़ खड़े है जो कि हादसे का इंतजार कर रहे हैं। होली के बाद उत्तराखंड सरकार ने 1 दिन का स्कूलों का अवकाश की घोषणा कर दी थी। जिस कारण बच्चे स्कूल नहीं गए और घर के बाहर खेल रहे थे। इसी बीच सुबह 10 बजे के लगभग तेज हवाएं चलने से ई टी हॉस्टल के मकान मे स्थित एक सूखा पेड़ भरभराकर  गिर गया। लेकिन गनीमत रही कि बच्चे बाल बाल बच गए।

भेल कारखाने में कार्यरत इंजीनियर रंजीत ने बताया कि उनके घर पर एक सूखा पेड़ वर्षों से खड़ा है जिसकी शिकायत संपदा विभाग में 20 दिन पूर्व मेल द्वारा की गई थी  कि उसको तुरंत हटाया जाए लेकिन संपदा विभाग की लापरवाही के चलते आज सुबह तेज हवा के चलते पेड़ गिर गया बच्चे बाल बाल बच गए।  भेल में अनेकों जगह ऐसे सूखे पेड़ खड़े हैं जो कि  हादसों को दावत दे रहे हैं।

सेक्टर 1 मार्केट मंदिर के पास वर्षों से एक पेड़ सुरेश गर्ग की दुकान के ऊपर आधा गिरा पड़ा है। जिसकी शिकायत संपदा विभाग में 6 माह पूर्व मे की गई थी लेकिन शिकायत पर आज तक गौर नहीं किया गया जो कभी भी दुकान पर गिर सकता है और बड़ा हादसा हो  सकता है।  हादसे के बाद भेल के नगर प्रशासक से वार्ता करने का दूरभाष पर प्रयास किया गया लेकिन प्रयास विफल रहा।

  • Related Posts

    एसएसजे विश्वविद्यालय के परिसरों में मजबूत होंगी शोध और प्रयोगशाला सुविधाएं

    सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में शोध, शिक्षण और प्रयोगशाला सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए शासन ने चार करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। विश्वविद्यालय प्रशासन…

    डोटियालगांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों का हुआ उपचार

    ताकुला विकासखंड के श्रीराम इंटर कॉलेज डोटियालगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। शिविर में हड्डी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *