कोई भी समाज, सरकार, वर्ग, संस्था, समूह व्यक्ति मीडिया की उपेक्षा कर आगे नहीं बढ़ सकता: रंजीता झा

***होली मिलन समारोह में हुआ, पत्रकारों का सम्मान

हरिद्वार। संकल्प सेवा परमो धर्म ट्रस्ट की अध्यक्ष एवं भाजपा महिला मोर्चा, जिला मीडिया प्रभारी रंजीता झा ने कहा वर्तमान समय में मीडिया की उपयोगिता, महत्त्व एवं भूमिका निरंतर बढ़ती जा रही है। कोई भी समाज, सरकार, वर्ग, संस्था, समूह व्यक्ति मीडिया की उपेक्षा कर आगे नहीं बढ़ सकता। आज के जीवन में मीडिया एक अपरिहार्य आवश्यकता बन गया है। ऐसे में अपनी लेखनी के माध्यम से समाज की दशा और दिशा बदलने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया जाना जरूरी है। ऐसा करने से पत्रकारों के मनोबल में वृद्धि होती है और वें पूरी निष्ठा और लगन से अपने कार्य को अंजाम देते है।
संकल्प सेवा परमो धर्म ट्रस्ट की ओर से होली पर्व के उपलक्ष्य में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाले हरिद्वार के पत्रकार बंधुओं को सम्मानित किया गया। श्री पंचमुखी हनुमान दुर्गा मंदिर, राजा गार्डन जगजीतपुर कनखल के प्रांगण में महंत मनकामेश्वर गिरी महाराज के सानिध्य में आयोजित होली मिलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह में महंत मनकामेश्वर गिरी महाराज के सानिध्य में प्रेस क्लब रजि हरिद्वार के पूर्व अध्यक्ष श्रवण कुमार झा, मनीष सिंह( दैनिक जागरण) आनंद गोस्वामी (हिंदुस्तान स्तम्भ) संतोष कुमार ( शाह टाईम्स), कमल मिश्रा( मानव जगत ) एवं विकास कुमार झा ( वीर अर्जुन) को पटका पहना कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मनकामेश्वर गिरी महाराज ने कहा कि पत्रकार समाज के प्रहरी है जो सरकार, शासन , प्रशासन और समाज की निगरानी का कार्य करते हैं। ऐसे में पत्रकारों का भी सम्मान किया जाना चाहिए। होली मिलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह में संस्था के महासचिव पं तरूण शुक्ला, अर्चना झा, संगीता बंसल, सुधा राठौड़, शीत झा एवं पुजारी प्रभु मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।

  • Related Posts

    एसएसजे विश्वविद्यालय के परिसरों में मजबूत होंगी शोध और प्रयोगशाला सुविधाएं

    सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में शोध, शिक्षण और प्रयोगशाला सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए शासन ने चार करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। विश्वविद्यालय प्रशासन…

    डोटियालगांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों का हुआ उपचार

    ताकुला विकासखंड के श्रीराम इंटर कॉलेज डोटियालगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। शिविर में हड्डी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *