एनयूजे ने मनाई सादगीपूर्ण होली

नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के पत्रकारों द्वारा होली मिलन कार्यक्रम को बड़े ही आकर्षक व अनूठे अंदाज़ में मनाया गया।

यूनियन के पत्रकारों द्वारा एकत्रित होकर होली मिलन कार्यक्रम में सर्वप्रथम एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

होली मिलन कार्यक्रम में पत्रकारों द्वारा (दिव्यांग बच्चों द्वारा तैयार किया गया रंग) सूखे रंगों का प्रयोग किया गया तथा सभी से होली पर्व को आपसी भाईचारे हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की गई।

होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हाल ही में संपन्न हुए यूनियन के चुनाव में हरिद्वार जिले के सुनील शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह को कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार पाल व त्रिलोक चंद्र भट्ट को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चुने जाने पर विशेष हर्षोल्लास से मनाया गया।

होली मिलन कार्यक्रम एक होटल में सबने एक दूसरे को रंग लगाकर व परस्पर गले मिलकर मनाया। जिसमें विभिन्न प्रकार के पकवानों की बहार थी।

होली मिलन समारोह में यूनियन की जिलाध्यक्ष सुदेश आर्या, महासचिव मुकेश कुमार सूर्या, कोषाध्यक्ष विनोद चौहान, त्रिलोक चन्द्र भट्ट, सुनील कुमार शर्मा, हरपाल सिंह, प्रमोद कुमार पाल, नवीन पांडे, विक्रम सिंह सिद्धू, महेश सिंह, गणेश भट्ट, सूर्या सिंह राणा, नवीन कुमार, धीरेन्द्र रावत, भगवती गोयल, राहुल शर्मा, संजू पुरोहित, प्रभाष भटनागर आदि शामिल हुए।

  • Related Posts

    एसएसजे विश्वविद्यालय के परिसरों में मजबूत होंगी शोध और प्रयोगशाला सुविधाएं

    सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में शोध, शिक्षण और प्रयोगशाला सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए शासन ने चार करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। विश्वविद्यालय प्रशासन…

    डोटियालगांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों का हुआ उपचार

    ताकुला विकासखंड के श्रीराम इंटर कॉलेज डोटियालगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। शिविर में हड्डी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *