महानगर देहरादून को संगठनात्मक स्तर से आगे लाने का काम किया है और आने वाले समय में भी यही कार्यशैली अपनाई जाएगी: अग्रवाल

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने अपने कार्यभार के प्रथम दिन में हम सब के आदर्श संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण की एवं भाजपा के आदर्श एकात्म मानववाद के पुरोधा पंडित श्री दीनदयाल उपाध्याय जी एवं उत्तराखंड के गांधी परम श्रद्धेय श्री इंद्रमणि बडोनी जी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर कोटि-कोटि नमन किया उसके बाद उत्तराखंड के शहीदों को कचहरी परिसर में पुष्पांजलि के माध्यम से उनकी शहादत को याद करते हुए नमन किया।
देहरादून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल एवं बार काउंसिल के सदस्य अनिल पंडित सहित कई अधिवक्ताओं के द्वारा महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल का स्वागत अभिनंदन भी किया गया।
साथ ही महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने बताया कि संगठन के द्वारा मुझे पुनः जो जिम्मेदारी मिली है उस जिम्मेदारी को समर्पण एवं निष्ठा के साथ निर्वाहन करना है हमने पिछले कार्यकाल में भी सेवा भाव से संगठन के दिशा निर्देश अनुसार महानगर देहरादून को संगठनात्मक स्तर से आगे लाने का काम किया है और आने वाले समय में भी यही कार्यशैली अपनाई जाएगी।
कार्यक्रम में राजपुर विधानसभा के माननीय विधायक श्री खजाना दास जी ने भी सभी महापुरुषों की प्रतिमा पर पुष्पांजलि करी उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों को कोटि-कोटि नमन किया और पुनः सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल को शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में सुरेंद्र राणा विजेंद्र थपलियाल मंडल अध्यक्ष पूनम बुटोला आशीष शर्मा जयपाल बाल्मीकि विपिन खंडूरी मनीष पाल पार्षद वैभव अग्रवाल रोहन चंदेल विमला गौड बबलू बंसल राहुल पंवार अंशिता शर्मा पवन त्रिपाठी संतोष नागपाल अनूप गोयल आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

  • Related Posts

    एसएसजे विश्वविद्यालय के परिसरों में मजबूत होंगी शोध और प्रयोगशाला सुविधाएं

    सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में शोध, शिक्षण और प्रयोगशाला सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए शासन ने चार करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। विश्वविद्यालय प्रशासन…

    डोटियालगांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों का हुआ उपचार

    ताकुला विकासखंड के श्रीराम इंटर कॉलेज डोटियालगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। शिविर में हड्डी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *