सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल पुनः बने भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून के अध्यक्ष

आज दिनांक 10 मार्च 2025 को भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड संगठन पर्व के अंतर्गत अपने सभी 19 जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की है जिसके नियमित महानगर देहरादून में जिला चुनाव अधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष नीरू देवी के द्वारा महानगर अध्यक्ष पद पर सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी को पुनः महानगर का अध्यक्ष घोषित किया गया।

कार्यक्रम में महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने सभी शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अपने प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जी का धन्यवाद ज्ञपित किया।
साथ ही मंच पर उपस्थित उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी प्रदेश चुनाव अधिकारी विधायक खजानदास विधायक विनोद चमोली उमेश शर्मा श्रीमती सवित कपूर पूर्व मेयर सुनील उनियाल सहित मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों का कोटि-कोटि धन्यवाद किया और सम्मानित जनता कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद ज्ञापित किया। और कहां की भारतीय जनता पार्टी ने मुझ पर आज जो पुनः विचार कर यह जिम्मेदारी सौंपी है मैं पिछले कार्यकाल में किए गए कार्यों से भी अधिक जोश के साथ संगठन की पूर्ण निष्ठा के साथ सेवा करूंगा। मैं अपने महानगर के सभी पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष का भी धन्यवाद देता हूं कि आपके द्वारा अपना अमूल्य वोट देकर आप लोगों ने मुझे पुनः सेवा करने का मौका दिया है। मैं भारतीय जनता पार्टी का एक सेवक बनाकर बताए गए दिशा निर्देश अनुसार संगठन को आगे बढ़ते हुए राष्ट्र प्रथम द्वितीय संगठन अंतिम स्वयं के मंत्र को आगे बढ़ने का काम करूंगा।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी विधायक उमेश शर्मा काऊ श्रीमती सविता कपूर पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा पूर्व महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट अजीत चौधरी डॉ आदित्य राजकुमार राजेंद्र ढिल्लों सुनील शर्मा संध्या थापा बबीता सहोत्रा संतोष सेमवाल विजेंद्र थपलियाल सुरेंद्र राणा हरीश डोरा संदीप मुखर्जी गोविंद मोहन देवेंद्र पाल राजेश कंबोज विनोद शर्मा मोहित शर्मा उमा नरेश प्रदीप कुमार अक्षर जैन विपिन खंडूरी आशीष शर्मा शाकूल उनियाल मनीष पाल बलदेव नेगी कमली भट्ट अर्चना बागड़ी सुषमा कमलेश रमन यासमीन आलम देवेंद्र बिष्ट पारस गोयल तरुण जैन आदि सैकड़ो कार्यकर्ता शुभकामनाएं देते हुए उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    एसएसजे विश्वविद्यालय के परिसरों में मजबूत होंगी शोध और प्रयोगशाला सुविधाएं

    सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में शोध, शिक्षण और प्रयोगशाला सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए शासन ने चार करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। विश्वविद्यालय प्रशासन…

    डोटियालगांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों का हुआ उपचार

    ताकुला विकासखंड के श्रीराम इंटर कॉलेज डोटियालगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। शिविर में हड्डी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *