कार्यपालक निदेशक श्री टी. एस. मुरली को भावभीनी विदाई

हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री टी. एस. मुरली को आज सेवानिवृत्त होने पर, पूरे हरिद्वार प्रभाग की ओर से भावभीनी विदाई दी गई । इस उपलक्ष्य में बीएचईएल परिसर स्थित सम्मेलन केन्द्र में, एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के दौरान अपने बीते कार्यकाल को याद करते हुए श्री टी. एस. मुरली ने कहा कि बीएचईएल हरिद्वार से जुड़ी, अपनी सुनहरी यादों को वह जीवन भर सहेज कर रखेंगे ।

उनके उत्तराधिकारी के रूप में नवनियुक्त महाप्रबंधक एवं प्रमुख (एचईईपी एवं सीएफएफपी) श्री रंजन कुमार ने, श्री टी. एस. मुरली की कार्य शैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका कार्यकाल अनेकों उपलब्धियों से भरा रहा । इस अवसर पर सभी महाप्रबन्धकों, वरिष्ठ अधिकारियों, यूनियन, एसोसिएशन एवं फेडरेशन के पदाधिकारियों, उपनगरी स्थित विद्यालयों, विभिन्न संस्थाओं तथा मीडिया प्रतिनिधियों आदि ने, श्री टी. एस. मुरली का माल्यार्पण कर अपना स्नेह प्रकट किया ।

यादगार के तौर पर श्री रंजन कुमार तथा महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री अगस्टिन खाखा ने, श्री टी. एस. मुरली को स्मृति चिन्ह भी भेंट किए । इस अवसर पर सभागार में बड़ी संख्या में बीएचईएल अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे ।

समारोह के पश्चात, परम्परा के अनुसार सभी अधिकारी एवं कर्मचारी श्री टी. एस. मुरली एवं बीएचईएल लेडीज क्लब की संरक्षिका श्रीमती टी. सौम्या के साथ, उनके निवास स्थान बीएचईएल हाउस तक भी गए । अंत में श्री टी. एस. मुरली ने वहां उपस्थित सभी लोगों को, उनके इस असीम प्यार के लिए धन्यवाद दिया ।

  • Related Posts

    एसएसजे विश्वविद्यालय के परिसरों में मजबूत होंगी शोध और प्रयोगशाला सुविधाएं

    सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में शोध, शिक्षण और प्रयोगशाला सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए शासन ने चार करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। विश्वविद्यालय प्रशासन…

    डोटियालगांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों का हुआ उपचार

    ताकुला विकासखंड के श्रीराम इंटर कॉलेज डोटियालगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। शिविर में हड्डी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *