पतंजलि विवि में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया

हरिद्वार। पतंजलि विवि में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से योग साइंस विभाग के एमएससी, बीएससी, बीए, पीजीडीवाईए और पीजीडीवाईएस के अंतिम वर्ष के छात्रों को रोजगार के सुनहरे अवसर प्राप्त हुए। छात्रों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया गया। प्लेसमेंट ड्राइव में अनंत योगलय केयर प्रा. लिमिटेड ने 24 छात्रों को चयनित किया। इस मौके पर पतंजलि विवि के प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. विनय कुमार शर्मा ने कहा कि हमारे संस्थान का उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ करियर के बेहतर अवसर प्रदान करना है। प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला और उन्हें अच्छे करियर विकल्प प्राप्त हुए। इस अवसर पर चयनित छात्रों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए संस्थान और कंपनियों का आभार व्यक्त किया। कैंपस ड्राइव के सफल आयोजन के लिए संस्थान के प्लेसमेंट सेल की भूमिका सराहनीय रही।

  • Related Posts

    एसएसजे विश्वविद्यालय के परिसरों में मजबूत होंगी शोध और प्रयोगशाला सुविधाएं

    सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में शोध, शिक्षण और प्रयोगशाला सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए शासन ने चार करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। विश्वविद्यालय प्रशासन…

    डोटियालगांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों का हुआ उपचार

    ताकुला विकासखंड के श्रीराम इंटर कॉलेज डोटियालगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। शिविर में हड्डी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *