पतंजलि विश्वविद्यालय में वार्षिकोत्सव अभ्युदय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

हरिद्वार। पतंजलि विश्वविद्यालय में रविवार को वार्षिकोत्सव अभ्युदय के अंतर्गत खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। 23 से 27 फरवरी तक चलने वाले इस नॉक-आउट प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। इस मौके पर पतंजलि विवि के कुलसचिव आलोक कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि आत्मअनुशासन, सहयोग और खेल भावना का प्रतीक हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से खेलों को अनुशासन, समर्पण और सौहार्द्र के साथ खेलने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के विकास में युवाओं की अहम भूमिका है, वहीं युवाओं का सर्वांगीण विकास खेलों के आभाव में संभव नहीं है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलानुशासक आर्षदेव ने प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों से आक्रामकता के साथ-साथ जीत के लिए खेल खेला जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि खेल केवल भागीदारी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि लक्ष्य को प्राप्त करने की मानसिकता भी उतनी ही आवश्यक है। खिलाड़ी खेल भावना को बनाए रखते हुए अपने श्रेष्ठतम प्रदर्शन के लिए प्रयास करें।

प्रतियोगिता में दौड़, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन जैसे खेलों को शामिल किया गया है। पहले दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और खेल भावना का अद्भुत परिचय दिया। इस नॉकआउट प्रतियोगिता के विजेता आगामी 28 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित होने वाले वार्षिकोत्सव अभ्युदय के फाइनल राउंड में हिस्सा लेंगे। इस दौरान विभिन्न खेलों के निर्णायक मुकाबले खेले जाएंगे और विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

  • Related Posts

    एसएसजे विश्वविद्यालय के परिसरों में मजबूत होंगी शोध और प्रयोगशाला सुविधाएं

    सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में शोध, शिक्षण और प्रयोगशाला सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए शासन ने चार करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। विश्वविद्यालय प्रशासन…

    डोटियालगांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों का हुआ उपचार

    ताकुला विकासखंड के श्रीराम इंटर कॉलेज डोटियालगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। शिविर में हड्डी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *