9 वर्षों के इंतजार समाप्त, 400 लावारिश आत्माओं को मिला मोक्ष

***कराची, पाकिस्तान के श्मसान घाटों में रखी 400 अस्थि कलश गंगा में विसर्जित

हरिद्वार। पिछले 9 वर्षों से पाकिस्तान के कराची शहर के श्मसान घाटों में रखे 400 अस्थि कलशों को आखिरकार मोक्ष मिल ही गया। शनिवार , 22 फरवरी 2025 को श्री देवोत्थान सेवा समिति एवं पुण्यदाई अभियान सेवा समिति न्यास के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 24 वीं अस्थि कलश विसर्जन यात्रा में पाकिस्तान स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर के गद्दीनशीं महंतश्री रामनाथ महाराज के सानिध्य में पाकिस्तान के कराची शहर के श्मशान घाट में नौ वर्षों से मोक्ष का इंतजार कर रहे 400 अस्थि कलशों को कनखल के सतीघाट पर पूर्ण विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 100 किलो दूध की धारा के साथ गंगा में प्रवाहित किया गया। इसके पूर्व निष्काम सेवा ट्रस्ट भूपतवाला से सुबह 9.30 बजे 24 अस्थि कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। जो सूखी नदी, खडखडी, भीमगौडा हर की पौड़ी,अपर रोड, शिवमूर्ति चौक, बंगाली चौक होते हुए दोपहर 1 बजे कनखल के सतीघाट पहुंची।

इस मौके पर देवोत्थान सेवा समिति के राष्ट्रीय महामंत्री एवं यात्रा संयोजक विजय शर्मा, बलेश जैन, मनोज मेहंदी रत्ता, डीके भार्गव, प्रेम गुलाटी, प्रदीप महाजन, संजय जैन, कैलाश गोयल, बी.के.मेहता, डाक्टर विशाल गर्ग, अशोक गुप्ता,चन्द्रधर काला, अवनीश गोयल,आनंद प्रकाश टुटेजा,जानकी प्रसाद, रणवीर सिंह चौधरी, यशपाल विजन, रविदत्त शर्मा, डाक्टर संदीप मलिक, आशीष गौड़, सुभाष शास्त्री, अरुण कुमार गुप्ता, महेश काला, जितेन्द्र शास्त्री, सुनील मोदी,ओ.डी.शर्मा, नितिन शर्मा माना,पूर्व सभासद, भूपेंद्र ,सभासद,चन्द्रकांत अग्रवाल,आशीष मेहता, श्रीराम विजय, प्रेमचंद पोखरियाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    एसएसजे विश्वविद्यालय के परिसरों में मजबूत होंगी शोध और प्रयोगशाला सुविधाएं

    सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में शोध, शिक्षण और प्रयोगशाला सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए शासन ने चार करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। विश्वविद्यालय प्रशासन…

    डोटियालगांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों का हुआ उपचार

    ताकुला विकासखंड के श्रीराम इंटर कॉलेज डोटियालगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। शिविर में हड्डी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *