उत्तराखण्ड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाए शुरू –

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद बोर्ड की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं शुक्रवार 21 फरवरी से शुरू हो गई हैं। ये परीक्षाएं 11 मार्च तक चलेंगी। इस बार परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए धारा 163 लागू की गई है। साथ ही 100 मीटर की परिधि में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस साल कुल 2 लाख 23 हजार 387 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इनमें 10वीं के 1,13,688 और 12वीं के 1,09,699 छात्र पंजीकृत हैं।

परीक्षा केंद्रों में सभी परीक्षार्थी समय से पहुंच रहे हैं और उन्होंने परीक्षा की पूरी तैयारी की है। हालांकि, कई छात्रों में प्रश्न पत्र को लेकर हल्का तनाव और उत्सुकता भी देखी जा रही है। बोर्ड परीक्षा के पहले दिन 21 फरवरी को 12वीं कक्षा की हिंदी व कृषि विषय की परीक्षा आयोजित की जा रही है। वहीं शनिवार से 10 वीं की हिंदी की परीक्षा भी शुरू हो जाएगी।

परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक निर्धारित किया गया है। प्रदेश भर में इस बार कुल 1,245 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 165 संवेदनशील और 5 अति संवेदनशील केंद्र शामिल हैं। इसके अलावा, 49 एकल केंद्र और 1,196 मिश्रित केंद्र बनाए गए हैं। प्रशासन ने परीक्षाओं को नकल मुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं।

  • Related Posts

    एसएसजे विश्वविद्यालय के परिसरों में मजबूत होंगी शोध और प्रयोगशाला सुविधाएं

    सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में शोध, शिक्षण और प्रयोगशाला सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए शासन ने चार करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। विश्वविद्यालय प्रशासन…

    डोटियालगांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों का हुआ उपचार

    ताकुला विकासखंड के श्रीराम इंटर कॉलेज डोटियालगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। शिविर में हड्डी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *