रंग ला रही है हरिद्वार पुलिस की कसरत, 04 परिवारों को टूटने से बचाया

*महिला हेल्प लाइन हरिद्वार*

*रंग ला रही है हरिद्वार पुलिस की कसरत, 04 परिवारों को टूटने से बचाया*

*महिला ऐच्छिक ब्यूरो द्वारा दिए गए सुझाव जोड़ो ने किया मंथन*

*टूटने की कगार पर खड़े रिश्तों को परिवार की अहमियत समझा रही महिला हेल्प लाईन*

*02 जोड़ों को दिया गया सुलह के लिए वक्त, परिवारों के बुजुर्गों से भी मांगा सहयोग*

आज  पुलिस लाइन रोशनाबाद में महिला ऐच्छिक ब्यूरो द्वारा बैठक का आयोजन कर ब्यूरो के सदस्यों के समक्ष महिला हेल्पलाइन हरिद्वार में प्रचलित जटिल पारिवारिक विवादों को सुना गया व परिवारों को टूटने से बचाने के लिए समझाया गया।

बैठक के दौरान नोडल अधिकारी महिला सुरक्षा/ हेल्पलाईन श्रीमति जूही मनराल(पुलिस उपाधीक्षक), मनोवैज्ञानिक असिस्टेंट प्रोफेसर अरूण कुमार, समाजशास्त्री श्री विनोद शर्मा, अधिवक्ता रीमा सहीम, समाज सेविका श्रीमती रंजना शर्मा (प्रधानाचार्य), प्रभारी महिला हेल्पलाइन मायापुर उ0नि0 अनीता शर्मा द्वारा प्रतिभाग किया गया।

ऐच्छिक ब्यूरो के समक्ष रखे गए प्रकरणों में से 04 विवादों में संबंधित दंपत्ति व उनके परिजन ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्यों के समझाने पर आपसी सहमति से साथ साथ रहने पर राजी हो गए। 02 अन्य प्रकरणों में ब्यूरो द्वारा दंपत्तियों को सुलह के लिए अग्रिम तिथि दी गई।

  • Related Posts

    एसएसजे विश्वविद्यालय के परिसरों में मजबूत होंगी शोध और प्रयोगशाला सुविधाएं

    सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में शोध, शिक्षण और प्रयोगशाला सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए शासन ने चार करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। विश्वविद्यालय प्रशासन…

    डोटियालगांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों का हुआ उपचार

    ताकुला विकासखंड के श्रीराम इंटर कॉलेज डोटियालगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। शिविर में हड्डी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *