बच्चों का दंत परीक्षण

हरिद्वार। संस्कृति स्कूल में दिनाँक 18 फरवरी को स्कूल परिसर में दंत परीक्षण कराया गया। इसके माध्यम से बच्चों के दांत की सुरक्षा को लेकर अन्य जानकारी दी गई। जिससे बच्चों के दांत की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधित विषयों पर ध्यान दिया जा सके।

आज के समय में दांत की समस्या अधिक बढ़ती जा रही है जिससे बच्चों के विकास में बाधा उत्पन्न हो रही है, जिसके कारण बच्चों को अनेक प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

संस्कृति स्कूल परिसर मे संस्कृति स्कूल के बच्चों ने डॉक्टर्स का स्वागत किया एवं सभी डॉक्टर्स को पौधे भेंट किए बच्चों ने कृतज्ञता का भाव प्रकट किया एवं सम्मान किया।

डॉ प्रियंका शर्मा एवं उनकी टीम के साथ दंत सुरक्षा को लेकर एक शिविर का प्रबन्ध कराया गया है जिसके अंतर्गत दंत परीक्षण एवं सुरक्षा के लिए चर्चा की गई डॉक्टर्स ने बच्चों से उनके दांतों के विषय प्रश्न किए एवं दांतों से संबंधित अनेक जानकारी दी।

इस आयोजन के दौरान डॉक्टर प्रियंका शर्मा, डॉक्टर काजल, डॉक्टर शिंकी अग्रवाल, डॉक्टर गार्गी शर्मा ने खानपान को लेकर अन्य विकल्प दिए जिससे बच्चों को पौष्टिक खान पान के लिए जागरूक किया गया एवं दांत की समस्या से बचने के लिए अन्य जानकारी दी।

  • Related Posts

    एसएसजे विश्वविद्यालय के परिसरों में मजबूत होंगी शोध और प्रयोगशाला सुविधाएं

    सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में शोध, शिक्षण और प्रयोगशाला सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए शासन ने चार करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। विश्वविद्यालय प्रशासन…

    डोटियालगांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों का हुआ उपचार

    ताकुला विकासखंड के श्रीराम इंटर कॉलेज डोटियालगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। शिविर में हड्डी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *