जिलाधिकारी से जनता ने अल्ट्रासाऊंड स्कैन की सुविधा उपलब्ध न होने की शिकायत की

देहरादून। । गत माह तहसील परिसर कालसी में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी सविन बंसल से जनता द्वारा क्षेत्र में अल्ट्रासाऊंड स्कैन की सुविधा उपलब्ध न होने की शिकायत की गई। जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उप जिलाधिकारी/ संयुक्त मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि जनमानस की असुविधा को ध्यान में रखते हुए सीएमओ से सामान बेकर तत्काल क्षेत्र में सुविधा उपलब्ध कराने की कार्रवाई करेंगे।

उक्त के क्रम में सी0एच0सी0, सहिया में रेडियोलोजी मशीन जिलाधिकारी के आदेशानुसार उपलब्ध कराई गई है और सप्ताह में दो बार मंगलवार एवं शुक्रवार को रेडियोलॉजिस्ट सी0एच0सी0, सहिया में उपस्थित रहेंगे, जिससे आम जनमानस को अल्ट्रासाऊंड स्कैन करने के लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। दिनांक 14.02.2025 को रेडियोलॉजिस्ट द्वारा सी0एच0सी0 सहिया में 04 लोगों का अल्ट्रासाउंड स्कैन किया गया है।

  • Related Posts

    एसएसजे विश्वविद्यालय के परिसरों में मजबूत होंगी शोध और प्रयोगशाला सुविधाएं

    सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में शोध, शिक्षण और प्रयोगशाला सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए शासन ने चार करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। विश्वविद्यालय प्रशासन…

    डोटियालगांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों का हुआ उपचार

    ताकुला विकासखंड के श्रीराम इंटर कॉलेज डोटियालगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। शिविर में हड्डी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *