Uttrakhand में कई जिलों के बदले गए CMO-CMS

Dehradun । प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) के पदों पर आवश्यक प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि राज्य सरकार जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए कृतसंकल्पित है।

Cmo and cms transferred after promotion in uttarakhand विभागीय मूल्यांकन एवं कार्यक्षमता के आधार पर कई जिलों में CMO और CMS के पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं।

Cmo and cms transferred after promotion in uttarakhand इन बदलावों का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता, कार्यकुशलता और जवाबदेही को बढ़ाना है, जिससे प्रदेशवासियों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधाएं समय पर मिल सकें।

उन्होंने कहा कि सभी नव नियुक्त अधिकारी अपने-अपने जिलों में चिकित्सा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में तत्परता से कार्य करेंगे। सरकार द्वारा स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे आमजन को लाभ मिल सके।

स्वास्थ्य सचिव ने जनता से अपील की कि वे सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और किसी भी समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।

  • Related Posts

    एसएसजे विश्वविद्यालय के परिसरों में मजबूत होंगी शोध और प्रयोगशाला सुविधाएं

    सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में शोध, शिक्षण और प्रयोगशाला सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए शासन ने चार करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। विश्वविद्यालय प्रशासन…

    डोटियालगांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों का हुआ उपचार

    ताकुला विकासखंड के श्रीराम इंटर कॉलेज डोटियालगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। शिविर में हड्डी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *