अमर शहीदों के बलिदान को किया गया नमन

पुलवामा के शहीदों की शहादत को नहीं भूलेगा हिंदुस्तान

सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग को दी इक्यावन हजार की धनराशि

14 फरवरी 2025 हरिद्वार। एस एम जे एन पी जी कॉलेज में  आज पुलवामा हमले की  6वीं बरसी पर कायर आतंकवाद के शिकार हुए सेना के अमर शहीदों  को याद किया गया। इस अवसर पर अमर शहीदों को कोटि कोटि नमन कर शौर्य दीवार पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि 14 फरवरी का दिन देश के शहीदों द्वारा अपनी मातृभूमि को सर्वोच्च त्याग अर्पित कर मातृभूमि पर शीश अर्पित करने  का एक  अविश्वसनीय  उदाहरण हैं।

वास्तव में आजाद भारत के इतिहास में यह दिवस त्याग एवं बलिदान के रूप में जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के शहीदों ने अपना सर्वोच्च बलिदान न्यौछावर  कर देश के प्रति अपने प्यार एवं अनुराग को प्रदर्शित किया। प्रो बत्रा ने बताया कि महाविद्यालय परिवार द्वारा सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास  विभाग को 51 हजार की धनराशि दी गई।

इस अवसर पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ संजय माहेश्वरी ने कहा कि देश के शहीदों ने सर्वोच्च बलिदान कर मातृभूमि के प्रति अपने प्रेम को अभिव्यक्त किया उन्होंने वास्तव में वैलेंटाइन डे की परिभाषा को बदल कर देश के प्रति अनुराग व्यक्त करने का यह दिवस बना दिया।

इस कार्यक्रम के मुख्य रूप से प्रो विनय थपलियाल, डॉ नलिनी जैन, डॉ सुषमा नयाल, डॉ शिवकुमार चौहान, वैभव बत्रा, दिव्यांश शर्मा, डॉ अमिता मल्होत्रा, डॉ मिनाक्षी शर्मा, डॉ सरोज शर्मा, डॉ मोना शर्मा, हरीश चंद्र जोशी,  जे सी आर्य , गौरव बंसल , एम सी पांडेय, डॉ विजय शर्मा, डॉ एम के सोही , प्रियंका चड्डा , रिंकल , ऋचा , कविता ,  इशिका, अंशिका, मानसी, आरती असवाल, रिया ,शालिनी, चारू , आंचल आदि छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    एसएसजे विश्वविद्यालय के परिसरों में मजबूत होंगी शोध और प्रयोगशाला सुविधाएं

    सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में शोध, शिक्षण और प्रयोगशाला सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए शासन ने चार करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। विश्वविद्यालय प्रशासन…

    डोटियालगांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों का हुआ उपचार

    ताकुला विकासखंड के श्रीराम इंटर कॉलेज डोटियालगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। शिविर में हड्डी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *