UTTARAKHAND NEWS अल्मोड़ा, नैनीताल देखा डीएम बसंल का कार्य, जनमानस के कार्यों में रहते हैं तत्परः धन सिंह रावत

UTTARAKHAND NEWS शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री उत्तराखण्ड सरकार डॉ धन सिह रावत की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि डीएम बंसल द्वारा जनपद के स्कूलों के आधुनिकरण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार तथा भिक्षावृत्ति रोकथाम हेतु सराहनीय प्रयास किया हैं।

UTTARAKHAND NEWS

UTTARAKHAND NEWS उन्होनें कहा कि अल्मोड़ा, नैनीताल देखा है, जनमानस के कार्यों में तत्पर रहने की बात कहते हुए माननीय मंत्री ने जिलाधिकारी द्वारा जिला में स्वास्थ्य के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की बिन्दुवार, बल्ड बैंक, अतिरिक्त औषधि काउंटर बढाने, बैरा रूम, उपकरण आदि की समीक्षा करते हुए कार्य व्यवस्था में सुधार लाने हेतु जिलाधिकारी का बेहतर कार्य बताया।

UTTARAKHAND NEWS इसके उपरान्त माननीय मंत्री ने जिलाधिकारी द्वारा जनपद को भिक्षावृत्ति से मुक्त करने हेतु चलाए जा रहे अभियान के माईक्रो प्लानिंग की गहनता से जानकारी लेते हुए कहा कि यह एक अभिनव पहल जनपद देहरादून को भिक्षावृत्ति से मुक्त करना देहरादून के लिए उपकार होगा। कहा कि इस प्लान को कैबिनेट में लाया जाएगा तथा अन्य जनपदों में मॉडल के रूप में कार्य किया।

UTTARAKHAND NEWS

मंत्री ने जनपद में शिक्षा में किये जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा जनपद में चलाए जा रहे प्रोेजेक्ट उत्कर्ष को सराहनीय पहल बताते हुए बच्चों को आधुनिक सुविधा के माध्यम से बच्चों के सर्वागीण विकास एवं खेल अवस्थापना की सुविधा बढाते हुए सम्बन्धितों को कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि जिलाधिकारी द्वारा जनपद के समस्त विद्यालय के बच्चों को प्रोजेक्ट उत्कर्ष के तहत् आधुनिक शैक्षणिक प्रणाली से जोड़ना एक बेहतरीन कार्य है। UTTARAKHAND NEWS

यहां बच्चों को कक्षाओं में स्वेत बोर्ड, एलईडी बल्ब, फर्नीचर, सहित अन्य आधुनिक उपकरण एवं क्रियात्मक क्रियाक्लाप के लिए पर्यावरण उपलब्ध कराने की योजना अत्यंत आवश्यक थी। माननीय मंत्री ने निर्देश दिए कि कोई भी विद्यालय मूलभूति सुविधा बिजली, पानी, शौचालय विहीन न रहे यह सुनिश्चित कर लिया जाए।

माननीय मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए ईजाबाई योजना का प्रचार-प्रसार करें ताकि धनराशि वापस न जाए। उन्होंने निर्देशित किया चिकित्सालयों में बेडसीट का प्रत्येक दिन कलर कोड रखा जाए तथा प्रत्येक दिन बैड सीट बदली जाए। उन्होंने कहा कि चिकित्सालयों में स्टाफ की कमी नही रहेगी जल्द ही चिकित्सालयों चिकित्सक एवं स्टॉफ के शत् प्रतिशत् पद भर लिए जाएंगे।

UTTARAKHAND NEWS

उन्होंने उप चिकित्सालयों में चिकित्सकों हेतु आवास बनाने के निर्देश दिए, इसके लिए धनराशि डिमांड करने को भी निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सालयों में एम्बुलेंस की कमी पर उन्होंने प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। चिकित्सालयों में बायोमैट्रिक उपस्थिति लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय को एसएनसीयू को जल्द ही एक ओर बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक मिल जाएगा।

बैठक में महानिदेशक शिक्षा झरना कमठान, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ तारा आर्य, उप जिलाधिकारी हरि गिरि, उप जिलाधिकारी शालिनी नेगी, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय जैन, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप रावत, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट सहित स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी

    शासन के निर्देशों के क्रम जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में हीटवेव से बच्चों की सुरक्षा के लिए 27 अप्रैल 2026 से 26 मई 2026 तक विद्यालयों के समय…

    पैतृक संपत्ति के विवाद में खूनी संघर्ष: कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज

    जनपद के ग्रामीण क्षेत्र इक्कड़ खुर्द में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया, जब निर्माण कार्य के दौरान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *