अपर सचिव उत्तराखंड शासन ने 38 वें राष्ट्रीय खेल को लेकर पिथौरागढ़ में खेलों की तैयारियों का जायजा लिया

पिथौरागढ ।अपर सचिव उत्तराखंड शासन/ नोडल अधिकारी 38 वें राष्ट्रीय खेल आनंद स्वरूप ने बुधवार को श्री हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू पिथौरागढ़ में राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का जायजा लिया।

इस दौरान जिला अधिकारी विनोद गोस्वामी एवं एसपी रेखा यादव द्वारा सचिव को श्री हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू पिथौरागढ़ एवं पिथौरागढ़ शहर में तैयारी के संबंध में अवगत कराया। एवं अपर सचिव ,जिलाधिकारी एवं एसपी ने संबंधित अधिकारियों एवं इवेंट के सदस्यों के साथ खेल क्षेत्र का निरीक्षण किया एवं इवेंट के सदस्यों से खेल संबंधित कट ऑफ मार्गदर्शिता के साथ शहर के मुख्य मार्गों पर लगाने के निर्देश दिए एवं खेल के दौरान पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था व्यवस्थित ढंग से संचालित हो इसके लिए ट्रैफिक रूट प्लान करते हुए व्हाट्सएप ग्रुप में आपस में शेयर करने के निर्देश दिए। सचिव ने कहा जिला प्रशासन के नेतृत्व में सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण कर दी गयी है। जो छुटपुट कार्य शेष उन्हेें भी समय पर पूर्ण कर लिया जायेगा।

  • Related Posts

    सितारगंज उप जिला चिकित्सालय में ऑनलाइन ओपीडी ठप

    सितारगंज उप जिला चिकित्सालय में ऑनलाइन ओपीडी की व्यवस्था ठप हो गई। अस्पताल में अब ऑफलाइन पर्चियों के सहारे ओपीडी संचालित हो रही है। अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज इलाज…

    UPSC 2025: 708वीं रैंक पर ‘फैरुज फातिमा’ को लेकर भ्रम, कलियर और केरल की दो युवतियों ने किया चयन का दावा

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम में 708वीं रैंक को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। ‘फैरुज फातिमा’ नाम से दो युवतियों ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *