खट्टे फलों के साथ काफी पीना हो सकता है घातक

हेल्थ एक्सपर्टस की माने तो कुछ खाद्य पदार्थों के साथ कॉफी का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। कॉफी स्वाभाविक रूप से अम्लीय होती है, और जब इसे खट्टे फलों के साथ लिया जाता है, तो यह पाचन संबंधी समस्याओं को जन्म दे सकती है।

खट्टे फल जैसे संतरा, अंगूर या नींबू पेट की परत को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे सीने में जलन और गैस्ट्रिक जलन बढ़ सकती है। रेड मीट जैसे आयरन-युक्त भोजन के साथ कॉफी पीने से आयरन का अवशोषण बाधित हो सकता है। आयरन रक्त निर्माण, हार्माेन संतुलन और प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए आवश्यक है। कॉफी के साथ रेड मीट खाने से इसके स्वास्थ्य लाभ कम हो सकते हैं, जिससे शरीर में आयरन की कमी होने का खतरा बढ़ सकता है।

तले हुए खाद्य पदार्थ और कॉफी का संयोजन भी नुकसानदायक हो सकता है। तले हुए खाद्य पदार्थ खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को बढ़ाते हैं और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) को कम करते हैं। इनका कॉफी के साथ सेवन करने से डिस्लिपिडेमिया और हृदय रोगों का खतरा बढ़ सकता है। जिन अनाज में ज़िंक या अन्य पोषक तत्व मिलाए गए हों, उन्हें कॉफी के साथ खाने से बचना चाहिए। कॉफी में मौजूद यौगिक ज़िंक के अवशोषण में बाधा डाल सकते हैं, जिससे शरीर को आवश्यक पोषण नहीं मिल पाता। इसी तरह, ज्यादा सोडियम वाले खाद्य पदार्थों के साथ कॉफी का सेवन रक्तचाप बढ़ा सकता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, सुबह की कॉफी को संतुलित आहार के हिस्से के रूप में शामिल करना चाहिए। यह सुनिश्चित करें कि कॉफी के साथ खाए जाने वाले खाद्य पदार्थ न केवल पोषण प्रदान करें, बल्कि आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखें। कॉफी का सेवन संयमित मात्रा में और सही खाद्य पदार्थों के साथ करना ही सुरक्षित और फायदेमंद है। बता दें कि कॉफी कई लोगों के लिए दिन की शुरुआत का जरूरी हिस्सा है। यह न केवल ऊर्जा बढ़ाने का काम करती है, बल्कि कुछ लोगों के लिए मानसिक स्पष्टता और ध्यान केंद्रित करने का भी साधन है। लेकिन कॉफी के साथ क्या खाया जा रहा है, इसका हमारे स्वास्थ्य पर बड़ा प्रभाव हो सकता है।

  • Related Posts

    सितारगंज उप जिला चिकित्सालय में ऑनलाइन ओपीडी ठप

    सितारगंज उप जिला चिकित्सालय में ऑनलाइन ओपीडी की व्यवस्था ठप हो गई। अस्पताल में अब ऑफलाइन पर्चियों के सहारे ओपीडी संचालित हो रही है। अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज इलाज…

    UPSC 2025: 708वीं रैंक पर ‘फैरुज फातिमा’ को लेकर भ्रम, कलियर और केरल की दो युवतियों ने किया चयन का दावा

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम में 708वीं रैंक को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। ‘फैरुज फातिमा’ नाम से दो युवतियों ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *