डोटियालगांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों का हुआ उपचार

ताकुला विकासखंड के श्रीराम इंटर कॉलेज डोटियालगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय पाल, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमित राणा, फिजिशियन डॉ. बसवराज हजगे, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश चौरासिया, डॉ. प्रियल तिवारी और जनरल सर्जन डॉ. अमरेंद्र कुमार ने सेवाएं दीं। इस दौरान करीब 300 मरीजों की जांच और उपचार किया गया। मरीजों को निःशुल्क दवाइयां और आवश्यक जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

इस अवसर पर बृजलाल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर हल्द्वानी के निदेशक डॉ. अजय पाल ने कहा कि बदलती जीवनशैली, खानपान और मौसम में हो रहे बदलाव के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भी विभिन्न बीमारियां बढ़ रही हैं। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, संतुलित खानपान अपनाने और नियमित व्यायाम करने की अपील की। उन्होंने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए कहा कि इसके खिलाफ महिलाओं को आगे आकर जागरूकता फैलानी होगी। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, विद्यालय प्रबंधक मीनाक्षी पाठक, प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार पंत, ब्लॉक अध्यक्ष बहादुर सिंह मेहता, जिला महामंत्री दिनेश पिलखवाल, महेश नेगी, सुशील कांडपाल, रमेश भाकुनी, सुनील बाराकोटी, गणेश दत्त भट्ट समेत कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

  • Related Posts

    एसएसजे विश्वविद्यालय के परिसरों में मजबूत होंगी शोध और प्रयोगशाला सुविधाएं

    सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में शोध, शिक्षण और प्रयोगशाला सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए शासन ने चार करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। विश्वविद्यालय प्रशासन…

    जीआईसी पुभाऊं की छह छात्राओं का राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए चयन

    23वीं उत्तराखंड राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए राजकीय इंटर कॉलेज पुभाऊं की छह छात्राओं का चयन हुआ है। प्रतियोगिता 8, 10 और 11 मई को देहरादून स्थित मल्टीपरपज कराटे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *