हरिद्वार में मकान सूचीकरण का कार्य शुरू, जिलाधिकारी ने पारदर्शिता पर दिया जोर

भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का अभियान जनपद हरिद्वार में आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि 25 अप्रैल से शुरू हुआ यह कार्य 24 मई 2026 तक निरंतर जारी रहेगा। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए जनपद में 2944 प्रगणक और 478 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्रों में प्रगणकों के कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग करें ताकि डेटा संकलन में किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल और मोबाइल एप्लिकेशन आधारित है, जिसमें ‘जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली’ (CMMS Portal) का उपयोग किया जा रहा है, जो इसे ऐतिहासिक और अधिक दक्ष बनाता है। जिलाधिकारी ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी कुशलता और बिना किसी लापरवाही के कार्य करने की सख्त हिदायत दी है। साथ ही, उन्होंने जनपद वासियों से अपील की है कि वे घर-घर पहुंच रहे जनगणना कर्मियों का सहयोग करें और उन्हें सही व पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने नागरिकों से किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी से बचने का भी आग्रह किया है।

  • Related Posts

    यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, नकल पर रहेगी जीरो टॉलरेंस

    डीएम मनीष कुमार ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सीसीटीवी-जैमर से लेकर यातायात व्यवस्था तक की गहन समीक्षा। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) द्वारा 14 जून को आयोजित होने…

    कोतवाली लैंसडाउन पुलिस ने आपरेशन प्रहार के तहत एक वारंटी को गिरफ्तार किया है

    आपरेशन प्रहार, वारंटी गिरफ्तार कोतवाली लैंसडाउन पुलिस ने आपरेशन प्रहार के तहत एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी के खिलाफ न्यायायिक मजिस्ट्रेट द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *