मंगलौर पुलिस ने मुजफ्फरनगर से ढूंढ निकाला लापता किशोर, परिजनों के छलके आंसू

कोतवाली मंगलौर पुलिस ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए करीब डेढ़ माह से लापता एक मानसिक रूप से अस्वस्थ नाबालिग बच्चे को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों से मिलाया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम निजामपुर निवासी सतीश कुमार ने बीते 11 मार्च को अपने 16 वर्षीय पुत्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

बच्चे की मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण पुलिस के लिए यह खोजबीन काफी चुनौतीपूर्ण थी। एसएसपी के निर्देशानुसार गठित टीम ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न जनपदों में सघन सर्च अभियान चलाया और सोशल मीडिया के साथ-साथ धार्मिक स्थलों से भी मुनादी कराई। पुलिस की निरंतर कोशिशों और प्रचार-प्रसार के सुखद परिणाम के रूप में बालक को मुजफ्फरनगर से बरामद कर लिया गया।

कोतवाली परिसर में जब पुलिस ने बच्चे को परिजनों के सुपुर्द किया, तो माता-पिता की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। परिजनों ने मंगलौर पुलिस की तत्परता और कार्यशैली का तहे दिल से आभार व्यक्त किया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय पूनिया, महिला उप निरीक्षक नीलम, अपर उप निरीक्षक ललित, महिला कांस्टेबल मरजीना, महिला कांस्टेबल मीना मौजूद रहे।

  • Related Posts

    लोहाघाट के राकेश ने रचा सफलता का नया इतिहास, उप शिक्षा अधिकारी बन बढ़ाया चम्पावत का मान

    साधारण परिवार से निकलकर हासिल की बड़ी सफलता, डीएम मनीष कुमार ने किया सम्मानित; युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर…

    विश्व पर्यावरण दिवस पर चम्पावत में गूंजा हरियाली का संदेश

    स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, जल स्रोतों के संरक्षण और वृक्षारोपण का लिया संकल्प। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद भर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न जागरूकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *