बाबा जी रिपोर्टर संवाद

-स्वदेश बुलेटिन

प्रयागराज कुंभ 2025 में साधुओं के मुंह में जबरिया फूंकनी घुसेड़कर पूछने वाले यूट्यूबर, पत्रकारों और रील्स बनाने वालों का नज़ारा ही अजब ग़ज़ब है।

कांटों पर आसन करने वाले बाबा जी से रिपोर्टर ने पूछा-
बाबा जी ये कांटे असली हैं या नकली?
बाबा जी ने रिपोर्टर का कॉलर पकड़ लिया और अपनी तरफ खींचकर कहा कि आकर इन कांटों पर बैठकर देख!

रिपोर्टर बचने का प्रयास करने लगा, तो बाबा जी ने उसकी कनपटी पर एक बायां हाथ रसीद कर दिया।

कान के नीचे बाबा जी का आशीर्वाद पाने के बाद रिपोर्टर ने कहा, तो ये थे हमारे साथ बाबा जी, जो बता रहे थे कि कांटे असली हैं।

ऐसे ही हवा में हाथ खड़ा करने वाले बाबा से जब एक रिपोर्टर ने पूछा, बाबा आप कौन से भगवान् की पूजा करते हैं? तो बाबा ने चिमटे ही चिमटे बजाए उसके सिर पर।

एक तीसरे साधु से कुछ पूछने पर डंडा बजाया रिपोर्टर के।

  • Related Posts

    सितारगंज उप जिला चिकित्सालय में ऑनलाइन ओपीडी ठप

    सितारगंज उप जिला चिकित्सालय में ऑनलाइन ओपीडी की व्यवस्था ठप हो गई। अस्पताल में अब ऑफलाइन पर्चियों के सहारे ओपीडी संचालित हो रही है। अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज इलाज…

    UPSC 2025: 708वीं रैंक पर ‘फैरुज फातिमा’ को लेकर भ्रम, कलियर और केरल की दो युवतियों ने किया चयन का दावा

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम में 708वीं रैंक को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। ‘फैरुज फातिमा’ नाम से दो युवतियों ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *