लक्सर पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: एक साथ 08 वारंटी गिरफ्तार

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार और एसएसपी हरिद्वार द्वारा वांछितों व वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत लक्सर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक ही दिन में 08 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों—रायसी, बहादरपुर खादर, सेठपुर, महाराजपुर खुर्द और बसेड़ी में दबिश देकर माननीय न्यायालय से जारी आदेशिकाओं के क्रम में इन अभियुक्तों को धर दबोचा।

पकड़े गए वारंटियों में दीपक, विनोद, अनस उर्फ काबला, मोनू कुमार, राजकुमार सहित महाराजपुर खुर्द निवासी तीन सगे भाई रविन्द्र, प्रदीप व अमरीश शामिल हैं। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि माननीय न्यायालय के आदेशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

  • Related Posts

    गंगा दशहरा स्नान को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रमुख स्थलों पर जिलाधिकारी ने जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट किए तैनात

    गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर दिनांक 25 मई 2026 (सोमवार) को हरिद्वार में आयोजित होने वाले पवित्र स्नान को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी…

    कुंभ मेला-2027: हर की पैड़ी, रोड़ीबेलवाला एवं उत्तर हर की पैड़ी पुनर्विकास परियोजनाओं को लेकर मेला अधिकारी ने की समीक्षा बैठक एवं स्थलीय निरीक्षण

    करीब 194 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश कुंभ मेला-2027 को दिव्य, भव्य एवं सुव्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से हरिद्वार में हर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *