भगवानपुर पुलिस ने दबोचा पांच हजारी इनामी, नाबालिग के अपहरण मामले में चल रहा था फरार

हरिद्वार पुलिस के ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है, जिसके अंतर्गत थाना भगवानपुर पुलिस ने नाबालिग के अपहरण मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 5000 रुपये के इनामी अभियुक्त महबूब उर्फ मीर को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार कर लिया है।

विदित हो कि दिसंबर 2025 में दर्ज गुमशुदगी के मामले में विवेचना और पीड़िता के बयानों के आधार पर दुष्कर्म व अपहरण की धाराओं में तरमीम किए गए इस प्रकरण का मुख्य आरोपी महबूब (निवासी खुड्डा, छपार) गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था, जिस पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा इनाम घोषित किया गया था। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से घेराबंदी करते हुए आरोपी को ग्राम बुडाना से धर दबोचा, जिसे अब सलाखों के पीछे भेजने की विधिक कार्रवाई पूरी कर ली गई है।

  • Related Posts

    भगवानपुर में ‘ऑपरेशन प्रहार’ का चाबुक: सड़क घेरे बैठे 52 ठेला संचालकों पर कार्रवाई, वसूला जुर्माना

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के कड़े रुख और ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत मिल रहे निर्देशों के बाद भगवानपुर पुलिस ने सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण और संदिग्धों के खिलाफ मोर्चा खोल…

    श्यामपुर पुलिस ने बिजनौर और स्थानीय क्षेत्र से दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

    एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन में जारी ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कार्रवाई करते हुए श्यामपुर थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामील कराते हुए दो फरार वारंटियों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *