कनखल पुलिस ने बैरागी कैंप और जमालपुर में दी दबिश, दो तस्करों से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नशे के सौदागरों के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कनखल पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए दो शराब तस्करों को रंगे हाथ दबोचने में सफलता हासिल की है। प्रभारी निरीक्षक कनखल के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने सोमवार को क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए बैरागी कैंप से संदीप पुत्र भंवर लाल (मूल निवासी जयपुर, राजस्थान) और जमालपुर कला से सुरेश तोमर को अवैध शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया।

पुलिस ने संदीप के कब्जे से 32 पाउच और सुरेश तोमर के पास से 54 पाउच अवैध देशी शराब बरामद की है। हे0का0 जितेन्द्र कुमार और कांस्टेबल संजू सैनी की टीम ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की है। पुलिस की इस सक्रियता ने स्पष्ट कर दिया है कि क्षेत्र में अवैध शराब और हुड़दंग करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

  • Related Posts

    जिला स्तरीय मल्टी स्टेकहोल्डर प्लेटफॉर्म (MSP), हरिद्वार  द्वारा  – दिनांक 09 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:30 बजे ,गार्डेनिया होटल,सिडकुल में ग्रामीण उद्यम त्वरण परियोजना (REAP-ग्रामोत्थान) द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र द्वारा किया जाएगा ।

    आमंत्रण पत्र जिला स्तरीय मल्टी स्टेकहोल्डर प्लेटफॉर्म (MSP), हरिद्वार  द्वारा  – दिनांक 09 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:30 बजे ,गार्डेनिया होटल,सिडकुल में ग्रामीण उद्यम त्वरण परियोजना (REAP-ग्रामोत्थान) द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया…

    हरिद्वार में नगर निगम का विशेष अतिक्रमण अभियान, कई अवैध कब्जे हटाए

    जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित तथा नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार के निर्देश पर नगर निगम हरिद्वार की टीम द्वारा आज विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत सुबह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *