शांतरशाह प्रकरण के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग

हरिद्वार, 15 जनवरी। आजाद समाज पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज कुमार ने  शांतरशाह प्रकरण को लेकर प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान कहा कि थाना बहादराबाद अंतर्गत शांतरशाह में बीते वर्ष जून में नाबालिक दलित बालिका के साथ गैंगरेप व हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था।

मुकदमा दर्ज होने के बावजूद मुख्य आरोपी आदित्यराज सैनी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। नीरज कुमार ने कहा कि मुख्य आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही सरकार से पीड़ित परिवार को 25 लाख रूपए का मुआवजा देने की मांग की।

समाज कल्याण से मिलने वाले मुआवजे की बकाया राशि भी जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को दी जाए। नीरज कुमार ने यदि मुख्य आरोपी को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया और पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि नहीं दी गयी तो दलित समाज बड़ा आंदोलन करेगा।

नीरज कुमार ने कहा कि भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे नारे दे रही है। लेकिन अब तक गैगरेप व हत्या की शिकार हुई दलित नाबालिक बालिका को न्याय नहीं दिला पायी है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी जल्द से जल्द मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। प्रैसवार्ता में अंकित नौटियाल, शुभम वालिया, जोनी अंबेडकर, अमरदीप, सिद्धार्थ गौतम आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    उद्यमियों को बांटे 33.25 करोड़ के स्वीकृति पत्र, 129 करोड़ की लीड जेनरेट

    पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) मंडल कार्यालय हरिद्वार द्वारा ज्वालापुर और रुड़की में एक दिवसीय ‘पीएनबी मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को सुलभ…

    हरिद्वार में मकान सूचीकरण का कार्य शुरू, जिलाधिकारी ने पारदर्शिता पर दिया जोर

    भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का अभियान जनपद हरिद्वार में आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *