पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का शुभारंभ, 200 कार्यकर्ता हुए शामिल

शहीद स्मारक कुंजा बहादुरपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत भगवानपुर मंडल कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता सुशील त्यागी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का विशाल संगठन समर्पित और प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की बदौलत ही मजबूत हुआ है। इस प्रकार की कार्यशालाएं कार्यकर्ताओं में संगठन निष्ठा, समर्पण और व्यक्तित्व विकास के गुणों को विकसित करती हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है और यह प्रशिक्षण महाअभियान एक आदर्श, राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नागरिक तैयार करने का माध्यम है। कार्यशाला के माध्यम से कार्यकर्ताओं की शारीरिक, बौद्धिक, मानसिक और आध्यात्मिक क्षमता का विकास किया जा रहा है, जिससे वे समाज में संगठन को और अधिक सशक्त बना सकें।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर आधारित यह प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा देने का कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित और जागरूक कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत होते हैं, जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं और संगठन की नीतियों को पहुंचाते हैं। कार्यशाला में लगभग 200 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यह कार्यशाला शनिवार दोपहर 3 बजे प्रारंभ होकर अगले दिन तक चलेगी, जिसमें सभी प्रतिभागी रात्रि विश्राम भी स्थल पर ही करेंगे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष संदीप रघुवंशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मपाल सिंह कुंजा, मंडल अध्यक्ष संजय त्यागी, मधुप त्यागी, मुकुल त्यागी, प्रमोद शर्मा, राकेश सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जिला पूर्ति विभाग द्वारा गैस की कालाबाजारी करने वाले के खिलाफ निरंतर की जा रही है कार्यवाही

    संजू पुरोहित संपादक घरेलू गैस सिलेंडरो में कम गैस पाए जाने पर 02 गैस वाहन चालकों के विरुद्ध किया गया मुकदमा दर्ज जिलाधिकारी के निर्देशन में पूर्ति विभाग द्वारा की…

    रुड़की में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल: ईद पर पुष्प वर्षा, मिठाई बांटकर दी मुबारकबाद, हिंदू-मुस्लिम एकता की दिखी मिसाल

    ईद उल फितर के पावन अवसर पर रुड़की में सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने ईदगाह के समीप स्टॉल लगाकर नमाज अदा कर लौट रहे नमाजियों का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *