नवरात्र में भी नहीं सुधरी बस सेवा, हल्द्वानी–रीठा साहिब रूट पर यात्रियों की परेशानी चरम पर

एकमात्र बस भी मनमाने ढंग से संचालित, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिलती सुविधा।

हल्द्वानी से रीठा साहिब के बीच संचालित होने वाली एकमात्र रोडवेज बस सेवा इन दिनों यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। आरोप है कि बस का संचालन पूरी तरह मनमाने तरीके से किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नवरात्र जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व के दौरान भी हालात जस के तस बने हुए हैं। रीठा साहिब जाने वाले श्रद्धालु और स्थानीय यात्री बस सेवा के भरोसे घंटों इंतजार करते हैं, लेकिन बस के समय पर न आने से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ता है।

सरकार द्वारा पर्वतीय क्षेत्रों में अधिक से अधिक बस सेवाएं संचालित करने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत नजर आ रही है। यात्रियों का कहना है कि निगम की लापरवाही के चलते एक भी बस नियमित रूप से नहीं चलाई जा रही है। बताया जा रहा है कि त्योहारों के दौरान भी कई बसें डिपो में खड़ी रहती हैं, जबकि दूसरी ओर यात्री परेशान होकर निजी साधनों का सहारा लेने को मजबूर हैं। यात्रियों ने परिवहन निगम के अधिकारियों पर गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए बस सेवा को नियमित और सुचारु करने की मांग की है।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जिला पूर्ति विभाग द्वारा गैस की कालाबाजारी करने वाले के खिलाफ निरंतर की जा रही है कार्यवाही

    संजू पुरोहित संपादक घरेलू गैस सिलेंडरो में कम गैस पाए जाने पर 02 गैस वाहन चालकों के विरुद्ध किया गया मुकदमा दर्ज जिलाधिकारी के निर्देशन में पूर्ति विभाग द्वारा की…

    रुड़की में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल: ईद पर पुष्प वर्षा, मिठाई बांटकर दी मुबारकबाद, हिंदू-मुस्लिम एकता की दिखी मिसाल

    ईद उल फितर के पावन अवसर पर रुड़की में सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने ईदगाह के समीप स्टॉल लगाकर नमाज अदा कर लौट रहे नमाजियों का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *