पंचमी पर आस्था का अद्भुत संगम: मानेश्वर धाम में ढाई घंटे खुलेंगे ‘गुप्त नौला’ के कपाट

क्षेत्र के प्रसिद्ध मानेश्वर धाम में नवरात्रि की पंचमी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। धाम के पीठाधीश्वर धर्मराज पुरी जी महाराज के अनुसार, पंचमी के दिन सुबह 7:30 बजे से 10:00 बजे तक गुप्त नौला आम जन के दर्शन और अभिषेक हेतु खुला रहेगा। यह गुप्त नौला न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि पौराणिक मान्यताओं से भी गहराई से जुड़ा हुआ है। कहा जाता है कि जब पांडव उत्तराखंड यात्रा पर थे, तब उनका एक पड़ाव मानेश्वर की पहाड़ी पर भी रहा। उस दौरान युधिष्ठिर को मानसरोवर जाकर अपने पिता का श्राद्ध करना था, लेकिन खराब मौसम के चलते वे आगे नहीं बढ़ सके।

तभी अर्जुन ने अपने दिव्य अस्त्र से इस स्थान पर तीर चलाकर मानसरोवर के जल का आवाहन किया, जिससे यहां जलधारा फूट पड़ी। इसी चमत्कार के बाद इस स्थान का नाम “मानेश्वर धाम” पड़ा।
इस “गुप्त नौले” की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि भीषण गर्मी में भी इसका जल स्तर कभी कम नहीं होता। चाहे जितना भी जल निकाला जाए, यह सदैव भरा रहता है। मान्यता है कि यहां के जल से अभिषेक करने पर श्रद्धालुओं को मानसरोवर के जल जैसा पुण्य फल प्राप्त होता है। धर्मराज पुरी जी महाराज के सानिध्य में धाम में लगातार धार्मिक गतिविधियां बढ़ रही हैं। अब यहां चतुर्दशी के दिन भगवान शिव को भोग लगाने की विशेष व्यवस्था भी शुरू की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना का और अधिक अवसर मिल रहा है।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जिला पूर्ति विभाग द्वारा गैस की कालाबाजारी करने वाले के खिलाफ निरंतर की जा रही है कार्यवाही

    संजू पुरोहित संपादक घरेलू गैस सिलेंडरो में कम गैस पाए जाने पर 02 गैस वाहन चालकों के विरुद्ध किया गया मुकदमा दर्ज जिलाधिकारी के निर्देशन में पूर्ति विभाग द्वारा की…

    रुड़की में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल: ईद पर पुष्प वर्षा, मिठाई बांटकर दी मुबारकबाद, हिंदू-मुस्लिम एकता की दिखी मिसाल

    ईद उल फितर के पावन अवसर पर रुड़की में सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने ईदगाह के समीप स्टॉल लगाकर नमाज अदा कर लौट रहे नमाजियों का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *