भारी मात्रा में अवैध शराब सहित 05 तस्कर गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी में संलिप्त 5 आरोपियों को धर दबोचा है। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 13 मार्च 2026 को छापेमारी कर राजवीर सैनी (शिवनगर), सूफियान (शाहजहाँपुर), पप्पू वर्मा (गोण्डा), नकुल चौधरी (भीमगौड़ा) और मोहित (खड़खड़ी) को भारी मात्रा में अवैध देशी शराब (माल्टा) के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस ने इन तस्करों के कब्जे से कुल 233 टैट्रा पैक अवैध शराब के साथ तस्करी में प्रयुक्त एक ई-रिक्शा (UK08ER7623) और एक स्कूटी (UK08BE9031) भी बरामद की है। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में कांस्टेबल श्रीकांत, निर्मल, सुनील चौहान, राकेश, अरुण नेगी, राहुल धानिक, विकास गैरोला, शिवानंद और पवनीश कवि शामिल रहे, जिन्होंने सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजने की विधिक कार्रवाई पूरी की।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जिला पूर्ति विभाग की बड़ी कार्यवाही

    संजू पुरोहित संपादक घरेलू गैस सिलेंडर को व्यवसायिक उपयोग में लाने वाले व्यापारियों के 05 सिलेंडर पूर्ति विभाग की टीम ने किए जब्त जिलाधिकारी के निर्देशन में पूर्ति विभाग द्वारा…

    त्योहारों पर भगवानपुर पुलिस का तोहफा

    नवरात्रि और रमजान के बीच 25 लोगों को लौटाए 06 लाख के गुमशुदा मोबाइल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर हरिद्वार के निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *