कांग्रेस नेता आशीष सैनी ने विकास प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

भ्रष्टाचार के लगाए गंभीर आरोप

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आशीष सैनी ने हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) की कार्यप्रणाली पर कड़े प्रहार करते हुए गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। रुड़की में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस नेता ने दावा किया कि प्राधिकरण में आवासीय भूखंडों और कॉलोनियों के लेआउट पास करने की प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव है, जिससे न केवल राजस्व की क्षति हो रही है बल्कि स्थानीय जनता की शिकायतों की भी अनदेखी की जा रही है।

आशीष सैनी ने यह भी आरोप लगाया कि कृषि भूमि पर विकसित हो रही कॉलोनियों के मामलों में नियमों को ताक पर रखा जा रहा है और प्रतिनियुक्ति व संविदा पर तैनात कुछ कर्मचारियों का समूह कथित तौर पर एक सिंडिकेट के रूप में कार्य कर रहा है। भ्रष्टाचार के इन आरोपों को लेकर उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही इन विसंगतियों पर अंकुश नहीं लगाया, तो वे मुख्यमंत्री से विशेष टास्क फोर्स (STF) के गठन की मांग करेंगे और जनहित में माननीय न्यायालय का दरवाजा खटखटाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

  • Related Posts

    एसएसजे विश्वविद्यालय के परिसरों में मजबूत होंगी शोध और प्रयोगशाला सुविधाएं

    सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में शोध, शिक्षण और प्रयोगशाला सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए शासन ने चार करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। विश्वविद्यालय प्रशासन…

    डोटियालगांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों का हुआ उपचार

    ताकुला विकासखंड के श्रीराम इंटर कॉलेज डोटियालगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। शिविर में हड्डी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *