गैस आपूर्ति और कालाबाजारी रोकने को डीएम सख्त

राजीव भट्ट को बनाया भागीरथी गैस सर्विस का नोडल अधिकारी

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राकृतिक गैस, घरेलू पीएनजी और सीएनजी के समान वितरण व निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी ने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) में स्थापित कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं में आंशिक संशोधन करते हुए अब श्रीमती गरिमा मिश्रा के स्थान पर जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी श्री राजीव भट्ट (मोबाइल: 9412029743) को तत्काल प्रभाव से मै. भागीरथी गैस सर्विस (BPC) ज्वालापुर हेतु नोडल अधिकारी नामित किया है।

आदेश के अनुसार, प्राकृतिक गैस या एलपीजी की जमाखोरी, कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग जैसी शिकायतों के त्वरित निस्तारण की जिम्मेदारी नोडल अधिकारी की होगी, जिन्हें संबंधित गैस एजेंसी का निरंतर अनुश्रवण कर अपडेट रिपोर्ट आपदा कंट्रोल रूम को उपलब्ध करानी होगी। 19 मार्च 2026 से प्रभावी इस आदेश का मुख्य उद्देश्य जनमानस में आपूर्ति को लेकर व्याप्त किसी भी प्रकार के भय या संशय को समाप्त करना और गैस वितरण प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी व सुचारू बनाए रखना है।

  • Related Posts

    एसएसजे विश्वविद्यालय के परिसरों में मजबूत होंगी शोध और प्रयोगशाला सुविधाएं

    सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में शोध, शिक्षण और प्रयोगशाला सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए शासन ने चार करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। विश्वविद्यालय प्रशासन…

    डोटियालगांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों का हुआ उपचार

    ताकुला विकासखंड के श्रीराम इंटर कॉलेज डोटियालगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। शिविर में हड्डी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *