शराब की कैंटीन में भिड़े दिल्ली और यूपी के युवक, शांति भंग करने के आरोप में पुलिस ने पांच को दबोचा

कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने रानीपुर झाल स्थित अंग्रेजी शराब की कैंटीन में पीने-पिलाने को लेकर आपस में भिड़े दो पक्षों के पांच युवकों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध शांति भंग की धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की है।

रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम से मिली सूचना पर तत्काल मौके पर पहुँची टीम ने पाया कि दिल्ली निवासी आदित्य अविनाश व कन्हैया तथा मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर निवासी सुमित, कुलदीप व नवनीत के बीच हिंसक विवाद हो रहा था। पुलिस टीम द्वारा काफी समझाने-बुझाने के बावजूद जब दोनों पक्ष शांत नहीं हुए और उत्तेजित होकर निरंतर लड़ाई-झगड़े पर आमादा रहे, तो उपनिरीक्षक विजय प्रकाश की अगुवाई वाली टीम ने कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पांचों आरोपियों को धारा 170, 126 और 135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।

  • Related Posts

    छोटे हाथी पकड़ कुल सात आरोपी दबोचे,गौवंश सकुशल बरामद

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह द्वारा गोवंशीय पशुओं से क्रुरता करने वालों एवं गौकशी में लिप्त तत्वों के खिलाफ कानून के मुताबिक पशु क्रूरता अधिनियम एवं गौवंश संरक्षण अधिनियम के…

    जम्मू-कश्मीर में भारतीय संविधान का पूर्ण रूप से लागू होना महत्वपूर्ण उपलब्धि

    चमन लाल महाविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन चमन लाल महाविद्यालय में उत्तराखंड राजनीति विज्ञान परिषद के अधिवेशन के अवसर पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन “अनुच्छेद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *