ईरान–इजराइल तनाव के बीच चम्पावत प्रशासन सतर्क, बनबसा–टनकपुर में गैस आपूर्ति व्यवस्था मजबूत।

डीएम मनीष कुमार के निर्देश पर एलपीजी वितरण, अफवाहों से बचने और संयम बनाए रखने की अपील

वैश्विक स्तर पर ईरान–इजराइल युद्ध के कारण ऊर्जा आपूर्ति को लेकर पैदा हुई अनिश्चितताओं के बीच जिला प्रशासन ने जनपद में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सतर्कता बढ़ा दी है। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को बनबसा और टनकपुर क्षेत्र में घरेलू गैस (एलपीजी) की सुचारू आपूर्ति कराई गई।

प्रशासन की ओर से प्राथमिकता के आधार पर शहरी क्षेत्रों में गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया। बनबसा क्षेत्र में 60 उपभोक्ताओं को तथा टनकपुर के मार्केट क्षेत्र में 50 उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर वितरित किए गए। इसके बाद बची हुई गैस का वितरण संबंधित गोदामों के माध्यम से किया जा रहा है ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर आपूर्ति मिल सके।

गोदामों पर संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने व्यवस्था कड़ी कर दी है। टनकपुर में तहसीलदार पूर्णागिरि जगदीश नेगी के नेतृत्व में वितरण व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। वहीं, भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए गोदाम परिसर में पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को लेकर पूरी तरह सतर्क है और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

  • Related Posts

    उद्यमियों को बांटे 33.25 करोड़ के स्वीकृति पत्र, 129 करोड़ की लीड जेनरेट

    पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) मंडल कार्यालय हरिद्वार द्वारा ज्वालापुर और रुड़की में एक दिवसीय ‘पीएनबी मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को सुलभ…

    हरिद्वार में मकान सूचीकरण का कार्य शुरू, जिलाधिकारी ने पारदर्शिता पर दिया जोर

    भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का अभियान जनपद हरिद्वार में आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *