सहारनपुर में शांति भंग की ‘बाहरी’ साजिश नाकाम

हाईवे पर आपत्तिजनक ग्रैफिटी बनाने वाले देहरादून के तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सौहार्द बिगाड़ने की मंशा से आपत्तिजनक ग्रैफिटी (नारेबाजी) लिखकर ‘जहर’ घोलने की कोशिश करने वाले तीन शातिर आरोपियों को थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दबोच लिया है। गौरतलब है कि 27 फरवरी को हरिद्वार के बुग्गावाला निवासी एनएचआई कर्मी सुनील कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि लोहे के पुल के पास बैरियरों पर नफरती पेंट किया गया है, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा संख्या 34/26 दर्ज कर सीसीटीवी और सोशल मीडिया वीडियो की पड़ताल शुरू की।

चौंकाने वाली बात यह है कि पकड़े गए आरोपी जितेंद्र राघव, सुलेखा और शारदा मूल रूप से देहरादून और मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं, जिनका सहारनपुर जिले से कोई सीधा सरोकार नहीं है, ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर बाहरी लोगों ने यहां आकर माहौल बिगाड़ने की हिमाकत क्यों की? हैरानी की बात तो यह रही कि गिरफ्तारी के बाद भी महिला आरोपियों के चेहरे पर कोई पछतावा नहीं था और वे मीडिया के सामने अपने कृत्य को सही ठहराती रहीं। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जिला कारागार भेज दिया है, लेकिन स्थानीय जनता के बीच यह चर्चा आम है कि क्या यह महज एक शरारत थी या किसी गहरी साजिश का हिस्सा, ताकि शांत प्रदेश में नफरत की आग सुलगाई जा सके।

  • Related Posts

    उद्यमियों को बांटे 33.25 करोड़ के स्वीकृति पत्र, 129 करोड़ की लीड जेनरेट

    पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) मंडल कार्यालय हरिद्वार द्वारा ज्वालापुर और रुड़की में एक दिवसीय ‘पीएनबी मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को सुलभ…

    हरिद्वार में मकान सूचीकरण का कार्य शुरू, जिलाधिकारी ने पारदर्शिता पर दिया जोर

    भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का अभियान जनपद हरिद्वार में आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *