ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, बाजार में अंतिम संस्कार का सामान लेने गया था युवक

लक्सर-रायसी मार्ग पर ट्रक की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने सड़क पर शव रख हंगामा किया। जिससे मामला गरमा गया है। खानपुर विधायक उमेश कुमार एवं पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। फिलहाल, लक्सर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, युवक किसी के अंतिम संस्कार के लिए सामान लेने गया था। तभी युवक अचानक से ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर जान चली गई। युवक की मौत के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। जिसकी जानकारी परिजनों को लगी तो वो भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने डेड बॉडी को सड़क पर रखकर जमकर हंगामा किया। जिसकी जानकारी पुलिस को मिली। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने के प्रयास किया। उधर, खानपुर विधायक उमेश कुमार भी मौके पर आ गए।

विधायक और पुलिस की टीम ने किसी तरह से हंगामा कर रहे परिजनों को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया है। साथ ही ट्रक को कब्जे में लेकर आवागमन सुचारू करवाया। हालांकि, ड्राइवर मौके से ट्रक छोड़कर फरार हो गया। वहीं, विधायक उमेश कुमार ने कहा कि नो एंट्री के समय पर भी ओवरलोड वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। जिस पर तत्काल रोक लगाई जाए।

  • Related Posts

    सितारगंज उप जिला चिकित्सालय में ऑनलाइन ओपीडी ठप

    सितारगंज उप जिला चिकित्सालय में ऑनलाइन ओपीडी की व्यवस्था ठप हो गई। अस्पताल में अब ऑफलाइन पर्चियों के सहारे ओपीडी संचालित हो रही है। अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज इलाज…

    UPSC 2025: 708वीं रैंक पर ‘फैरुज फातिमा’ को लेकर भ्रम, कलियर और केरल की दो युवतियों ने किया चयन का दावा

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम में 708वीं रैंक को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। ‘फैरुज फातिमा’ नाम से दो युवतियों ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *