उपजिलाधिकारी सतपुली ने किया प्रतिभागियों को सम्मानित

नयार वैली फेस्टिवल के दूसरे दिन आयोजित साहसिक खेल गतिविधियों में माउंटेन बाइकिंग एवं क्याकिंग प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी द्वारा दोनों प्रतिगिताओं के समस्त प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

फेस्टिवल के दूसरे दिन शुक्रवार को माउंटेन बाइकिंग प्रतियोगिता में कुल 35 तथा क्याकिंग में 25 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग के अपनी प्रतिभाग का परिचय दिया। प्रतियोगिताओं में शामिल सभी प्रतिभागियों को उपजिलाधिकारी रेखा आर्य द्वारा सम्मानित किया गया। जबकि विजेता प्रतिभागियों को महोत्सव के समापन दिवस कल 28 फरवरी शनिवार को सम्मानित किया जायेगा।

बिलखेत स्थित कार्यक्रम स्थल पर उपजिलाधिकारी आर्य ने प्रतिभागियों के उत्साह, साहस एवं खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन क्षेत्र में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान बिलखेत रश्मि देवी, जिला पर्यटन अधिकारी केएस नेगी, आयोजक अजय कंडारी सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी एवं स्थानीय जनमानस उपस्थित रहा ।

  • Related Posts

    मां गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल रखने के लिए किसी भी दशा में कूड़ा-कचरा गंगा नदी में न जाए – जिलाधिकारी

    मां गंगा में किसी भी श्रद्धालु  एवं स्थानीय नागरिको द्वारा कूड़ा कचरा कपड़े न फैंके जाए, इसके लिए सभी घाटों पर साइन बोर्ड लगाने के दिए निर्देश जिन घाटों की देखरेख सही…

    राहुल गांधी की अल्मोड़ा रैली को लेकर कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, बनाई रणनीति

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आगामी 4 जून को प्रस्तावित अल्मोड़ा दौरे को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *