सिडकुल पुलिस ने 52 पैकेट अवैध शराब के साथ एक आरोपी को दबोचा

संजू पुरोहित संपादक

जनपद में अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिडकुल थाना पुलिस ने एक आरोपी को भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने डेंसो चौक के समीप ब्रह्म आश्रम जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर संजीव कुमार, निवासी बरेली (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी रावली महदूद को 52 पैकेट नाजायज देशी शराब (किन्नू मार्का) के साथ धर दबोचा। पुलिस टीम में शामिल कांस्टेबल रोहित और अनिल कंडारी ने आरोपी के पास से बरामदगी सुनिश्चित की, जिसके बाद आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए निगरानी और चेकिंग अभियान आगे भी सख्त रूप से जारी रहेगा।

  • Related Posts

    मां गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल रखने के लिए किसी भी दशा में कूड़ा-कचरा गंगा नदी में न जाए – जिलाधिकारी

    मां गंगा में किसी भी श्रद्धालु  एवं स्थानीय नागरिको द्वारा कूड़ा कचरा कपड़े न फैंके जाए, इसके लिए सभी घाटों पर साइन बोर्ड लगाने के दिए निर्देश जिन घाटों की देखरेख सही…

    राहुल गांधी की अल्मोड़ा रैली को लेकर कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, बनाई रणनीति

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आगामी 4 जून को प्रस्तावित अल्मोड़ा दौरे को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *