टनकपुर में ‘सरस कॉर्बेट महोत्सव 2026’ का भव्य शुभारंभ, विकास और जनसंवाद का संदेश

सुबोध उनियाल व गीता धामी ने किया दीप प्रज्ज्वलन, योजनाओं की दी जानकारी; डीएम मनीष कुमार के ‘क्विक एक्शन’ और ‘क्विक डिसीजन’ की सराहना।

टनकपुर नगर पालिका क्षेत्र में आयोजित सरस कॉर्बेट महोत्सव 2026 का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल एवं सेवा संकल्प फाउंडेशन की फाउंडर ट्रस्टी गीता धामी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। अपने संबोधन में गीता धामी ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार “जनता के द्वार” कार्यक्रम के माध्यम से सीधे लोगों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

इस दौरान उन्होंने चम्पावत के जिलाधिकारी मनीष कुमार की कार्यशैली की खुलकर प्रशंसा करते हुए कहा कि वे अपने क्विक एक्शन और क्विक डिसीजन के लिए पहचाने जाते हैं। उनके त्वरित निर्णय और सक्रिय प्रशासनिक रवैये से जनहित के कार्य तेजी से धरातल पर उतर रहे हैं, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और जनभागीदारी ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया। ‘सरस कॉर्बेट महोत्सव 2026’ ने विकास, संस्कृति और सुशासन का सशक्त संदेश देते हुए क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार किया।

  • Related Posts

    मां गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल रखने के लिए किसी भी दशा में कूड़ा-कचरा गंगा नदी में न जाए – जिलाधिकारी

    मां गंगा में किसी भी श्रद्धालु  एवं स्थानीय नागरिको द्वारा कूड़ा कचरा कपड़े न फैंके जाए, इसके लिए सभी घाटों पर साइन बोर्ड लगाने के दिए निर्देश जिन घाटों की देखरेख सही…

    राहुल गांधी की अल्मोड़ा रैली को लेकर कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, बनाई रणनीति

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आगामी 4 जून को प्रस्तावित अल्मोड़ा दौरे को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *