आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त पाटल बरामद

कोतवाली पौड़ी के पाबौ क्षेत्र में एक व्यक्ति ने आपसी विवाद के दौरान अपने भाई को धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया है। पुलिस ने जांच के उपरांत आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली की पाबौ चौकी क्षेत्रातर्गत निवासी राकेश कुमार ने कोतवाली पौड़ी में तहरीर देकर बताया कि गत सात फरवरी की रात्रि उनके भाई कुलदीप सिंह का छोटे भाई राजेन्द्र सिंह के साथ किसी बात पर विवाद हो गया था। कुलदीप सिंह ने उत्तेजित होकर राजेंद्र सिंह के सिर पर धारदार हथियार (पाठल) से हमला कर दिया। इस हमले में राजेन्द्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी राजेंद्र सिंह के विरुद्ध धारा 109 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस व फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य भी संकलित किए गए। पुलिस द्वारा आरोपी कुलदीप सिंह (43) पुत्र चोपडूलाल निवासी पाबौ को खोजबीन के उपरांत फल्दवाड़ी, मदकोली पौड़ी से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आवश्यक कार्रवाई के उपरांत न्यायायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

  • Related Posts

    कुंभ मेला-2027: हर की पैड़ी, रोड़ीबेलवाला एवं उत्तर हर की पैड़ी पुनर्विकास परियोजनाओं को लेकर मेला अधिकारी ने की समीक्षा बैठक एवं स्थलीय निरीक्षण

    करीब 194 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश कुंभ मेला-2027 को दिव्य, भव्य एवं सुव्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से हरिद्वार में हर…

    भीषण गर्मी से राहत पाने मां पूर्णागिरि की शरण में उमड़ रहे श्रद्धालु

    उत्तर भारत के प्रसिद्ध पूर्णागिरि मेले में बढ़ी रौनक, एक दिन में 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन उत्तर भारत के प्रसिद्ध पूर्णागिरि मंदिर मेले में इन दिनों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *