डीएम ने एयरपोर्ट के समीप बिना एनओसी के निर्माण कार्यों की रिपोर्ट तलब की

जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण देहरादून पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने बैठक में  हवाई अड्डे के प्रचालन क्षेत्र में बर्ड हिट की घटनाओं एवं वन्यजीवों की गतिविधियों पर नियंत्रण के सम्बन्ध में 10 किमी परिधि के भीतर आवश्यक सुरक्षा उपाय करने के दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने एयरपोर्ट के समीप बिना एनओसी के हो रहे अनाधिकृत निर्माण पर एसडीएम डोईवाला, एमडीडीए, एयरपोर्ट के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

  • एयरपोर्ट के समीप निर्माण को मॉनिटिरिंग करने के निर्देश

  • एयरपोर्ट की 10 किमी परिधि तक पक्षियों से सुरक्षा के दृष्टिगत प्रभावी उपाय करने के निर्देश

  • एयरपोर्ट की 10 किमी की परिधि तक सभी गार्बेज प्वांईट रिमूव करने के निर्देश

जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी/प्रशासक नगर पालिका परिषद डोईवाला को क्षेत्र गार्बेज प्वंाईट की नियमित सफाई करवाने के निर्देश दिए। गार्बेज प्ंवाईट वाली जगहों के उपर पक्षियों के मण्डराने से  हवाई जहाज लैडिंग के दौरान टकराने की संभावनाएं बढ जाती हैं, जिस पर हवाई अड्डे के परिधि क्षेत्र में एकत्रित कूड़े का निस्तारण कर गार्बेज प्ंवाई हटाने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, निदेशक एयरपोर्ट एथ्योरिटी प्रभाकर मिश्रा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सी.एस रावत, सहायक अभियंता एमडीडीए अतुल गुप्ता, मुख्य सफाई निरीक्षण नगर पालिका परिषद डोईवाला  सचिन सिंह रावत, एसडीएफओ वन अमित सिंह रावत, डीजीएम एयरपोर्ट नितिन कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    उद्यमियों को बांटे 33.25 करोड़ के स्वीकृति पत्र, 129 करोड़ की लीड जेनरेट

    पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) मंडल कार्यालय हरिद्वार द्वारा ज्वालापुर और रुड़की में एक दिवसीय ‘पीएनबी मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को सुलभ…

    हरिद्वार में मकान सूचीकरण का कार्य शुरू, जिलाधिकारी ने पारदर्शिता पर दिया जोर

    भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का अभियान जनपद हरिद्वार में आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *