5 घंटे चले जनता दरबार में 83 शिकायतें दर्ज, डीएम ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

संजू पुरोहित सम्पादक

प्रत्येक सोमवार को आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में इस बार बाजरीकोट गांव की एक बुजुर्ग महिला के चेहरे पर उस समय खुशी छलक उठी जब करीब एक वर्ष से रुकी उनकी पेंशन का भुगतान तत्काल सुनिश्चित किया गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार की पहल पर लंबित प्रकरण का समाधान होने से लाभार्थी ने राहत की सांस ली। करीब पांच घंटे तक चले जनदरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने कुल 83 शिकायतें दर्ज कराईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन मामलों का निस्तारण संभव है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तत्काल प्रभाव से जमीन पर उतारा जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के समाधान में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कार्यक्रम में आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास, सोलर पंप, सड़क, आपदा से हुए नुकसान की भरपाई, जंगली जानवरों के आतंक, पेंशन तथा अन्य जनहित से जुड़े मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए गए। बांकागांव की हीरा देवी का वृद्धावस्था पेंशन प्रकरण मौके पर ही स्वीकृत कराया गया, जबकि कठनौली की तारा देवी को विकलांगता प्रमाण पत्र जारी किया गया। गंगोला के खड़क प्रसाद ने आपदा से क्षतिग्रस्त मकान के मुआवजे की मांग रखी, जिस पर एसडीएम को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से लोग समय और धन खर्च कर अपनी समस्याएं लेकर जिला मुख्यालय पहुंचते हैं, ऐसे में उनका प्रशासन पर विश्वास बना रहना चाहिए। समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण ही सुशासन की पहचान है। जनता मिलन कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान, मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट, जिला विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता विजय, बीडीओ अशोक अधिकारी तथा एसडीएम नीतू सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कांवड़ मेले के बाद हरिद्वार में चला महा स्वच्छता अभियान, जनभागीदारी बनी प्रेरणा

    संजू पुरोहित सम्पादक कांवड़ मेले के सफल आयोजन के पश्चात जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नगर निगम हरिद्वार एवं जिला प्रशासन द्वारा शहर को पुनः स्वच्छ,…

    जिला मुख्यालय में प्रदर्शन, नारेबाजी कर मुख्यमंत्री व बाल विकास मंत्री को भेजा ज्ञापन

    संजू पुरोहित सम्पादक अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों एवं सेविकाओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में जुटीं कार्यकर्तियों ने जुलूस निकालकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *