क्रिकेट के जुनून में घर से भागा 14 वर्षीय किशोर, दिल्ली से सकुशल बरामद

गंगनहर पुलिस ने ‘ऑपरेशन स्माइल’ के तहत परिजनों से मिलाया

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सुनहरा रोड स्थित आनंद विहार कॉलोनी से बीते 15 दिनों से लापता 14 वर्षीय नाबालिग को पुलिस ने ‘ऑपरेशन स्माइल’ के तहत दिल्ली से सकुशल बरामद कर परिजनों की खुशियां लौटा दी हैं। एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि क्रिकेट खेलने के अत्यधिक शौकीन इस किशोर ने 26 मार्च को बिना बताए घर छोड़ दिया था, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 4 टीमें गठित कर उत्तराखंड सहित दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में सघन तलाशी अभियान चलाया।

पुलिस टीम ने सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और सोशल मीडिया की मदद से आखिरकार बच्चे को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के समीप से ढूंढ निकाला। एसपी देहात ने कहा कि “बच्चे को क्रिकेट का काफी शौक था और वह इसी जुनून में घर से निकला था, हमारी टीमों ने दिन-रात मेहनत कर उसे सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया है।” पुलिस की इस तत्परता से किशोर के माता-पिता के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है और उन्होंने उत्तराखंड पुलिस का तहे दिल से आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    भगवानपुर में ‘ऑपरेशन प्रहार’ का चाबुक: सड़क घेरे बैठे 52 ठेला संचालकों पर कार्रवाई, वसूला जुर्माना

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के कड़े रुख और ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत मिल रहे निर्देशों के बाद भगवानपुर पुलिस ने सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण और संदिग्धों के खिलाफ मोर्चा खोल…

    श्यामपुर पुलिस ने बिजनौर और स्थानीय क्षेत्र से दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

    एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन में जारी ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कार्रवाई करते हुए श्यामपुर थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामील कराते हुए दो फरार वारंटियों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *