बोर्ड परीक्षा 2025 को लेकर जिलाधिकारी ने समिति के साथ की बैठक

जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में बोर्ड परीक्षा 2025 के लिये परीक्षा केन्द्र निर्धारण समिति की बैठक जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में कमलेश कुमार गुप्ता मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार तथा आशुतोष भण्डारी, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्य) हरिद्वार, श्रीमती अर्चना गुप्ता प्रधानाचार्य रा.क.इ.का. झबरेड़ा तथा थमती मंजू कौशिक प्रधानाचार्य रा.क.इ.का धीरवाली उपस्थित रहे।

मुख्य शिक्षा अधिकारी  द्वारा समिति के समक्ष वर्ष 2025 की उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित की जाने वाली हाई स्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षाओं हेतु केन्द्र निधारण किये किये जाने का प्रस्ताव रखते हुये अवगत कराया कि वर्ष 2025 के लिये हाई स्कूल परीक्षा हेतु 24374 तथा इण्टरमीडियेट 23659 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

जनपद में 105 मिश्रित तथा 21 एकल सहित कुल 126 परीक्षा केन्द्र बनाये जाने का प्रस्ताव है। इन केन्दो में 13 केन्द्र संवेदनशील तथा 4 केन्द्र अति संवेदनशील केन्द्रों के रुप में चिन्हित किये गये गये हैं।

उन्होंने बताया कि पिछली बोर्ड परीक्षा में 118 परीक्षा केंद्र थे, जबकि इसबार बोर्ड परीक्षाओं हेतु 8 परीक्षा केंद्र बढ़ाकर कुल 126 परीक्षा केंद्रों का प्रस्ताव भेजा जा रहा है।

  • Related Posts

    अपर रोड,मां मनसा देवी उड़न खटोला आधी क्षेत्र का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने किया निरीक्षण

    मां मनसा देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई दिक्कत न हो,अपर रोड एवं मानस देवी मार्ग के आस पास क्षेत्र में सड़क एवं फुटपाथ पर…

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *