ग्राम प्रधान प्रियंका नेगी ने जताया सरकार के प्रति आभार, कहा– गांव में हुआ बड़ा विकास

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले में गैरसैंण के निकट सारकोट ग्राम पंचायत की नवनिर्वाचित प्रधान 21 वर्षीय प्रियंका नेगी को बधाई दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार सारकोट को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित कर रही है, अन्य जिलों में भी इसी तरह आदर्श ग्राम बनाए जाएंगे। जल्द ही सभी मुख्य विकास अधिकारी सारकोट का अध्ययन करने के लिए आएंगे।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को फोन पर प्रियंका नेगी को बधाई देते हुए कहा कि, जिस तरह सारकोट के ग्रामीणों ने एक पढ़ी लिखी युवा लड़की को अपना प्रधान चुना है, उसके लिए सभी ग्रामीण बधाई के पात्र हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रियंका से कहा कि अब हमें सारकोट को और विकसित करना है, गांव में कृषि, पशुपालन के साथ ही महिला स्वरोजगार से जुड़े सभी कार्य तेजी से आगे बढ़ाए जाएंगे। सरकार सारकोट को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित कर रही है। इसी की तर्ज पर अन्य जिलों में भी आदर्श ग्राम विकसित किए जाएंगे। जल्द सभी सीडीओ सारकोट के दौरे पर आएंगे। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रियंका को देहरादून आने का भी निमंत्रण देते हुए, गांव के विकास पर मंथन करने का भी आश्वासन दिया। प्रियंका नेगी ने सारकोट को गोद लिए जाने के लिए का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, आदर्श ग्राम सारकोट में पहले के मुकाबले अब सभी जनसुविधाएं उपलब्ध हैं, गांव में कई विकास कार्य सम्पन्न हुए हैं। वो सरकार के सहयोग से गांव के विकास में योगदान देंगी।

सारकोट को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जा रहा है। हम सभी जिलों में ऐसे आदर्श ग्राम विकसित करेंगे। जहां रोजगार, स्वरोजगार के अवसरों साथ ही सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों। इस बार के पंचायत चुनाव में कई युवा और पढ़े लिखे प्रतिनिधि निर्वाचित हुए हैं, जो त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए एक शुभ संकेत है, सरकार पंचायतों को पूरा सहयोग प्रदान करेगी।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

  • Related Posts

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा दोनों अधिकारियों के कंधों पर अशोक स्तम्भ पहना कर किया गया अलंकृत

    पुलिस मुख्यालय द्वारा वरिष्ठता के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक से अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए जनपद हरिद्वार में तैनात दोनों अधिकारियों को आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक…

    युवा खिलाड़ी आने वाली पीढ़ी की प्रेरणा हैं – दीपक आर. शेट

    आज संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की, दीपक रामचंद्र शेट ने डीईफ्लीमपिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों अभिनव देशवाल एवं शौर्य सैनी को अपने सरकारी निवास…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *